1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: BJP ने पहली बार जीती झगड़िया विधानसभा सीट

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: BJP ने पहली बार जीती झगड़िया विधानसभा सीट

 Written By: Vikash Tiwary Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 26, 2022 08:04 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 10:22 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: वोटों की गिनती हो चुकी है चुनावी नतीजें सामने आ गए हैं। झगड़िया सीट से जानिए कौन है आगे और कौन खा रहा है मात।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022, झगड़िया सीट की स्टोरी- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022, झगड़िया सीट की स्टोरी Image Source : INDIA TV

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पीएम मोदी के गृहराज्य गुजरात के लिए आज का दिन काफी अहम रहा है। विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी हो चुकी है। कई सीटों पर बीजेपी आगे है तो कुछ पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए थी। कई सीट ऐसी हैं जिनकी विधानसभा सीट पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करने वाली है। तो गुजरात चुनाव नतीजों के लिए हमारे साथ बने रहिए। 

अगर हम बात करें झगड़िया विधानसभा सीट पर चुनाव की तो यहां दूसरे चरण में 1 दिसंबर को मतदान हुआ था। गुजरात विधानसभा चुनाव में झगड़िया सीट से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने रितेश कुमार वासवा को मैदान में उतारा है। तो वहीं आम आदमी पार्टी ने एक महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है, जिसका नाम उर्मिलाबेन भगत है। कांग्रेस पार्टी ने फतेसिंहभाई वसावा को टिकट दिया है। बीजेपी से रितेशकुमार रमनभाई वसावा ने 89552 वोटों से जीत दर्ज की है, वही दूसरी ओर कांग्रेस 15219 वोटों से पिछे रही है। 

2017 विधानसभा चुनाव में कैसे रहे थे परिणाम

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में भारतीय ट्रायबल पार्टी से वसावा छोटूभाई अमरसिंह ने भारतीय जनता पार्टी के रवजीभाई ईश्वरभाई वसावा को 48948 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस सीट से बीजेपी कभी जीत हासिल नहीं कर पाई है। क्या इस बार वह इतिहास बना पाएगी या नहीं? ये रिजल्ट के दिन ही पता चलेगा।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024