1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में 'राष्ट्रीय पार्टी AAP' साबित हुई फिसड्डी, मिले मात्र इतने वोट

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में 'राष्ट्रीय पार्टी AAP' साबित हुई फिसड्डी, मिले मात्र इतने वोट

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 13, 2023 12:20 pm IST,  Updated : May 13, 2023 12:20 pm IST

विधानसभा चुनाव में चार अहम मुख्य पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस, भाजपा, जेडीएस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

Karnataka Assembly Election ResulT 2023 National party aap got less vote aam aadmi party status in k- India TV Hindi
कर्नाटक चुनाव में 'राष्ट्रीय पार्टी AAP' साबित हुई फिसड्डी Image Source : PTI

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा और तीसरे स्थान पर जेडीएस बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि अब भी कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में गठबंधन की सरकार बन सकती है। विधानसभा चुनाव में चार अहम मुख्य पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस, भाजपा, जेडीएस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था। लेकिन चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी के हाथ भारी निराशा लगी है। 

1 फीसदी लोगों ने भी नहीं दिया वोट

आम आदमी पार्टी के लिए की गई वोटिंग परसेंटेज की बात करें तो कर्नाटक की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है। इस चुनाव में आप को मात्र 0।57 फीसदी ही वोट मिले हैं। यानि अगर कुल 45201 वोट ही आम आदमी पार्टी को मिली हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद से पार्टी लगातार अपना विस्तार कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर वह कांग्रेस का स्थान लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनने का प्रयास कर रही थी। साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आप ने 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन इस दौरान आप को मात्र 0।06 फीसदी वोट शेयर ही मिले थे। 

209 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक की 209 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा। मतगणना में 224 सीटों के रुझान आने लगे हैं। इसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा दूसरे स्थान पर है। वहीं पहले स्थान पर कांग्रेस और तीसरे स्थान पर जेडीएस है। लेकिन आम आदमी पार्टी कहीं भी अपना खाता खोल पाने में नाकाम साबित हुई है और कर्नाटक की जनता ने आप को सिरे से नकार दिया है। बता दें कि कांग्रेस फिलहाल 120 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 74 और जेडीएस 23 सीटों पर आगे चल रही है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024