1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 5 करोड़ 31 लाख मतदाता डालेंगे वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 5 करोड़ 31 लाख मतदाता डालेंगे वोट

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 10, 2023 12:03 am IST,  Updated : May 10, 2023 06:24 am IST

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस बार 5 करोड़ 31 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

karnataka assembly election 2023- India TV Hindi
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 Image Source : FILE PHOTO

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बार  5 करोड़ 31 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटों की गिनती 13 मई को होगी और पता चलेगा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी जीत को बरकरार रख पाती है या कांग्रेस उससे यह ताज छीनने में सफल होती है।  

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक डाले जाएंगे वोट

राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग होगी। कुल 5,31,33,054 मतदाता आज 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। राज्य के कुल  2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 अन्य मतदाता तय करेंगे कि कर्नाटक में जीत किसे मिलेगी।  राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या 11,71,558  हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। 

बीजेपी-कांगेस ेने झोंक दी पूरी ताकत

सत्तारूढ़ भाजपा की कोशिश 38 साल के उस मिथक को तोड़ने की है जिसमें प्रदेश की जनता ने किसी भी सत्ताधारी पार्टी को वापस दोबारा सत्ता सौंपने से परहेज किया है। जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में करीब डेढ़ दर्जन चुनावी जनसभाओं और आधा दर्जन से अधिक रोड शो के जरिए फिर से जनता का विश्वास हासिल करने का प्रयास किया। 

वहीं, कांग्रेस के लिए उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरे राज्य में जनसभाएं की। राहुल गांधी और प्रियंका ने कई रोड शो भी किए. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ी. 

जेडीएस पर रहेगी सबकी नजर  

कांग्रेस-बीजेपी के अलावा सबकी नजर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) पर भी रहेगी। जानकारों का कहना है कि त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में सरकार गठन की कुंजी उसी के हाथों में होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024