1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Election Result: कर्नाटक चुनाव में लिंगायत और मुस्लिम समेत किस समाज से कितने विधायक चुने गए? जानें पूरा समीकरण

Karnataka Election Result: कर्नाटक चुनाव में लिंगायत और मुस्लिम समेत किस समाज से कितने विधायक चुने गए? जानें पूरा समीकरण

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 14, 2023 06:49 am IST,  Updated : May 14, 2023 07:11 am IST

ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के करीबी कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। बता दें कि 1989 के बाद पहली बार कांग्रेस को इतनी बंपर जीत मिली है।

Karnataka Election 2023 39 Lingayats and 9 Muslims elected MLAs read how the equation was- India TV Hindi
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत Image Source : PTI

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल की है। पार्टी ने राज्य में 224 सीटों में से 136 सीटों पर जीत हासिल की है। यानी राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान किया गया था। इस दौरान रिकॉर्ड 73.19 फीसदी वोटिंग की गई थी। बता दें कि अब कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा कांग्रेस को यह तय करना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के करीबी कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। बता दें कि 1989 के बाद पहली बार कांग्रेस को इतनी बंपर जीत मिली है। 

विभिन्न समाज से निर्वाचित हुए विधायक

कर्नाटक चुनाव में जीते हुए अलग-अलग समाजों के विधायकों की बात करें तो इसमें लिंगायत समाज से 39 विधायक निर्वाचित हुए हैं। वोक्कालिगा से 21, दलित समाज से 21, आदिवासी समाज से 15, कुर्बा समाज से 8, मुस्लिम 9 विधायक जीते हैं। बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 42.9 फीसदी वोट मिला है। 10 साल बाद ऐसा होगा जब राज्य में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक बड़ी जीत है। 

'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत'

उन्होंने कहा कि देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा हमें कहती थी कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। लेकिन सच्चाई तो ये है कि भाजपा मुक्त दक्षिण भारत है। रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस के पास 136 सीटें हैं वहीं 2 अन्य विधायकों ने भी कांग्रेस को समर्थन दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों ने दिखा दिया कि कर्नाटक में केवल मोहब्बत की दुकान खुलेगी। नफरत की दुकान पर उन्होंने ताला लगा दिया है। प्रधानमंत्री कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे। लेकिन कर्नाटक की जनता ने भाजपा मुक्त दक्षिण भारत सुनिश्चित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024