1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. DK Shivkumar Property: सीएम पद के दावेदार, अरबों के मालिक डीके शिवकुमार कौन हैं? चुनाव से पहले 104 दिन जेल में थे बंद

DK Shivkumar Property: सीएम पद के दावेदार, अरबों के मालिक डीके शिवकुमार कौन हैं? चुनाव से पहले 104 दिन जेल में थे बंद

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 13, 2023 02:45 pm IST,  Updated : May 13, 2023 02:46 pm IST

डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे राहुल गांधी संग भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी देखे गए थे। यही नहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वे बेहद करीबी माने जाते हैं।

Karnataka Election Results 2023 DK Shivkumar Property and income Political Career of dk shivkumar- India TV Hindi
डीके शिवकुमार कौन हैं? Image Source : PTI

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिली है और सीएम बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार करते हुए कहा है कि हम जनादेश का सम्मान करेंगे और हार पर विचार करेंगे। इस बीच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार 8वीं बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसी के साथ कर्नाटक में सीएम पद के वे प्रबल दावेदार बन गए हैं। कांग्रेस के संकटमोचक बने डीके शिवकुमार (Who is DK Shivkumar) कौन हैं, उनके पास कितनी संपत्ति (DK Shivkumar Income) है और उनपर किस भ्रष्टाचार का आरोप है। इस लेख में हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं। 

डीके शिवकुमार की पढ़ाई (D.K. Shivkumar Education)

डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे राहुल गांधी संग भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी देखे गए थे। यही नहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वे बेहद करीबी माने जाते हैं। लगातार 8वीं बार विधायक चुने जाने के साथ ही वे कर्नाटक में सीएम पद के प्रबल दावेदार बन चुके हैं। बता दें कि डीके शिवकुमार ने साल 2006 में राजनीति विज्ञान से पोस्ट ग्रैजुएशन की है। वहीं वे राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद् होने के साथ ही समाजिक कार्यकर्ता भी है।

8वीं बार जीते चुनाव (D.K. Shivkumar Political Career)

डीके शिवकुमार लगातार 8वीं बार अपनी परंपरागत सीट कनकपुरा विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। कनकपुरा में उन्होंने भाजपा के राजस्व मंत्री रहे आर अशोक को भारी मतों से हराया है। बता दें कि इस सीट पर लगभग सभी की निगाहें टिकी थी। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के साथ ही राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। 

डीके शिवकुमार की आय और भ्रष्टाचार का आरोप (D.K. Shivkumar Property)

डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के सबसे अमीर नेता है। वे 840 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। कांग्रेस पार्टी को जब भी फंड्स की जरूरत होती है तो शिवकुमार सबसे आगे खड़े रहते हैं। कांग्रेस के लिए वे बतौर संकटमोचक काम करते हैं। हालांकि इतनी संपत्ति के कारण वे सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग के जांच के दायरे में भी है। चनाव से पहले वे 104 दिनों तक जेल में भी थे। फिलहाल वे जमानत पर जेल से बाहर हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024