1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karol Bagh MCD Election Results 2022: करोल बाग में चला AAP का जादू, 10 में से 8 सीट जीतीं, दो पर BJP का कब्जा

Karol Bagh MCD Election Results 2022: करोल बाग में चला AAP का जादू, 10 में से 8 सीट जीतीं, दो पर BJP का कब्जा

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 07, 2022 01:56 pm IST,  Updated : Dec 07, 2022 01:59 pm IST

Karol Bagh Wards Result: करोल बाग सीट पर हुए एमसीडी नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।

करोल बाग में आप ने सबसे ज्यादा सीट जीतीं- India TV Hindi
करोल बाग में आप ने सबसे ज्यादा सीट जीतीं Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर हुए चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। बुधवार को सामने आ रहे इन नतीजों में अभी तक के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। जबकि बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। फिलहाल हम करोल बाग सीट की बात कर लेते हैं। जिसके अंदर 10 वार्ड आते हैं। इस सीट के सभी वार्डों पर नतीजे आ गए हैं। ये 10 वार्ड हैं- पहाड़गंज, करोल बाग, देव नगर, वेस्ट पटेल नगर, ईस्ट पटेल नगर, रणजीत नगर, बलजीत नगर, नारायणा, इंदर पुरी और राजेंद्र नगर।  

करोल बाग सीट के 10 वार्ड में से 2 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि 8 पर आम आदमी पार्टी जीती है। रिजल्ट को आप यहां देख सकते हैं- 

करोल बाग के 10 वार्ड जीतेन वाली पार्टी का नाम जीतने वाले उम्मीदवार का नाम
पहाड़गंज  बीजेपी मनीष चड्ढा
करोल बाग  आप उर्मिला देवी
देव नगर आप महेश कुमार
वेस्ट पटेल नगर आप कविता चौहान
ईस्ट पटेल नगर आप शैली ओबेरॉय
रणजीत नगर  आप अंकुश नारंग 
बलजीत नगर आप रुनाक्षी शर्मा
नारायणा   बीजेपी उमंग बजाज
इंदर पुरी  आप ज्योति गौतम
राजेंद्र नगर आप आरती चावला

ताजा आंकड़े क्या हैं?

खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। पार्टी ने 250 वार्ड में से 132 पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि बीजेपी ने 103 वार्ड पर जीत हासिल की है और कांग्रेस ने केवल 10 वार्ड अपने नाम किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024