1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. चन्नी के ‘भैया’ वाले बयान पर जानिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा

चन्नी के ‘भैया’ वाले बयान पर जानिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2022 02:26 pm IST,  Updated : Feb 17, 2022 02:26 pm IST

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के “भैया” वाले बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उनकी आलोचना की। कुमार ने कहा कि चन्नी को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि बिहार के लोगों ने पंजाब की कितनी सेवा की है।

nitish kumar, CM Bihar- India TV Hindi
nitish kumar, CM Bihar Image Source : FILE PHOTO

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के “भैया” वाले बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उनकी आलोचना की। कुमार ने कहा कि चन्नी को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि बिहार के लोगों ने पंजाब की कितनी सेवा की है। कुमार ने कहा, यह सब बकवास है। मैं चकित हूं कि लोग ऐसी चीजें कैसे कह सकते हैं। क्या उन्हें (चन्नी) यह पता नहीं है कि बिहार के कितने लोग वहां (पंजाब में) रहते हैं और उन्होंने उस क्षेत्र की कितनी सेवा की है। 

नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी भाजपा ने, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर चन्नी के इस बयान को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है। इस बाबत पूछे गए सवाल का कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी सभा में कहा था कि राज्य की जनता को उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आने वाले “भैया” लोगों को प्रवेश नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाद्रा को चन्नी के बगल में खड़ी होकर ताली बजाते देखा जा सकता है। 

गौरतलब है कि चन्नी के बयान पर पीएम मोदी ने भी कांग्रेस को कटघरे में किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश, बिहार के ‘भैया’ संबंधी बयान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह की आलोचना की और कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एवं गुरु रविदास का जन्म भी पंजाब के बाहर ही हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024