1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: महुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस को 31508 वोटों से हराया

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: महुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस को 31508 वोटों से हराया

 Written By: Malaika Imam, Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Nov 27, 2022 02:30 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 09:34 pm IST

महुआ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करवाई है। बीजेपी के मोहनभाई धनजीभाई ढोडिया ने कांग्रेस के हेमांगिनी गरासिया को 31508 वोटों से हराया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

सूरत ज‍िले के अंतर्गत आने वाली महुआ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करवाई है। बीजेपी के मोहनभाई धनजीभाई ढोडिया ने कांग्रेस के हेमांगिनी गरासिया को 31508 वोटों से हराया है। इस सीट से 2017 के चुनाव में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के मोहनभाई धनजीभाई ढोडिया को 81383 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के हेमांगिनी गरासिया को 49875 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के कुंजनकुमार रमेशचंद्र पटेल के खाते में 35591 वोट आए हैं।

पिछले चुनाव के नतीजे

2017 के चुनाव में महुआ सीट से बीजेपी के मोहनभाई ढोडिया ने कांग्रेस के तुषार चौधरी को हराया था। मोहनभाई ढोडिया को 82607 वोट मिले थे। कांग्रेस के तुषार चौधरी को 76174 वोट मिले थे। ऐसे में बीजेपी के ढोडिया ने कांग्रेस के तुषार को 6,433 वोटों के अंतर से हराया था। 

मैदान में 1621 प्रत्याशी

गौरतलब है कि गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को चुनाव होने हैं। इसके अलावा बाकी बचे 93 व‍िधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोष‍ित क‍िए जाएंगे। इस बार कुल 1621 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 24 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी ने सभी 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 179 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस ने तीन सीटें सहयोगी एनसीपी के लिए छोड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024