1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात चुनाव: सूरत की मंगरोल सीट पर बीजेपी की जीत, AAP को 51423 वोटों से हराया

गुजरात चुनाव: सूरत की मंगरोल सीट पर बीजेपी की जीत, AAP को 51423 वोटों से हराया

 Written By: Malaika Imam, Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Nov 27, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 08:07 pm IST

सूरत की मंगरोल सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करवाई है। इस सीट से 2017 के चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से एक मंगरोल (ST) सीट सूरत ज‍िले के अंतर्गत आती है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करवाई है। भारतीय जनता पार्टी के गणपत वसावा ने आम आदमी पार्टी के स्नेहल वसावा को 51423 वोटों से हराया है। बीजेपी के गणपत वसावा को 93669 वोट मिले हैं वहीं आम आदमी पार्टी के स्नेहल वसावा को 42246 वोट मिले। 2017 के चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। मंगरोल सीट पर सियासी लड़ाई काफी दिलचस्प रहती है। 

प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी

मंगरोल (ST) सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से गणपत वसावा को ही चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने अनिलभाई सुमनभाई चौधरी और आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्नेहल वसावा को टिकट दिया था। 

पिछले चुनाव के नतीजे

वहीं, 2012 के चुनाव में कांग्रेस के प्रभुभाई नागरभाई वसावा ने बजेपी की हेमलताबेन वसावा को शिकस्त दी थी। सूरत की मंगरोल सीट पर पहली बार 1962 में चुनाव हुआ था, जिसे कांग्रेस के रामजीभाई चौधरी ने 5,888 वोटों के अंतर से जीता था। इसके बाद 1967 और 1972 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विनोदभाई चौधरी ने जीत दर्ज की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024