1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Manipur Assembly Elections: मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

Manipur Assembly Elections: मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

 Published : Jan 08, 2022 04:35 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 04:35 pm IST

मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं और 16 जिले हैं। यहां विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। इस समय राज्य में NDA गठबंधन की सरकार है और भाजपा के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं।

manipur elections 2022- India TV Hindi
मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मणिपुर में पहले चरण का चुनाव 27 फरवरी को, दूसरे चरण का तीन मार्च को
  • मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं और 16 जिले हैं

नई दिल्ली: मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान हो गया है। शनिवार दोपहर को मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव ने तारीखों का कार्यक्रम जारी किया। चुनाव आयोग ने बताया कि मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 27 फरवरी को होगा, जबक‍ि दूसरे चरण के लिए तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। राज्य में विधानसभा की कुल 60 सीटों पर चुनाव होंगे। यहां पिछली बार 2017 में भी एक ही चरण में चुनाव हुए थे।

कितने चरणों में चुनाव?

यहां 2 चरणों में चुनाव होंगे।

मतदान कब-कब?
पहले चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा, जबक‍ि दूसरे चरण के लिए तीन मार्च को मतदान होगा।

मतगणना-
10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं और 16 जिले हैं। यहां विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। इस समय राज्य में NDA गठबंधन की सरकार है और भाजपा के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं। मणिपुर में पिछला विधानसभा चुनाव साल 2017 में 2 चरणों में संपन्न हुआ था तब कांग्रेस को 28 सीटें, भाजपा को 21, NPF को 4, NPP को 4, LJP को 1, तृणमूल को 1 और निर्दलीय को 1 सीट मिली।

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में NDA गठबंधन की सरकार बनी जिसमें NPF, NPP और LJP सहयोगी भूमिका में आए। विधानसभा में इस समय भाजपा के 28, कांग्रेस के 15, NPP के 4, NPF के 4, तृणमूल का 1 और निर्दलीय एक विधानसभा सदस्य है। 7 विधानसभा सीटें अभी रिक्त हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024