1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Manipur election 2022: मणिपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों में डर कम हुआ है-जेपी नड्डा

Manipur election 2022: मणिपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों में डर कम हुआ है-जेपी नड्डा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2021 06:17 pm IST,  Updated : Dec 24, 2021 06:17 pm IST

नड्डा ने कहा, ‘‘राज्य में डर का माहौल था। मां डरती थी कि उसका बेटा लौटेगा या नहीं, बहन डरती थी कि उसका भाई लौटेगा या नहीं। अब भाजपा की सरकार आने के बाद से कोई डर नहीं है।’’ 

Manipur election 2022: मणिपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों में डर कम हुआ है-जेपी नड्डा - India TV Hindi
Manipur election 2022: मणिपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों में डर कम हुआ है-जेपी नड्डा  Image Source : PTI

Highlights

  • कांग्रेस के शासनकाल में ‘अस्थिरता, उग्रवाद और असमानता’ पैदा हुई-नड्डा
  • मणिपुर और महिला सशक्तीकरण मजबूती से एक-दूसरे से जुड़े हैं-नड्डा

इंफाल: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में एन बीरेन सिंह नीत भाजपा सरकार के कार्यकाल में मणिपुर के लोगों में डर कम हुआ है और सरकार ने उत्तर पूर्वी राज्य में ‘नवोन्मेष, बुनियादी संरचना और एकीकरण’ सुनिश्चित किया है। नड्डा ने यहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रैली में कहा कि मणिपुर में कांग्रेस के शासनकाल में ‘अस्थिरता, उग्रवाद और असमानता’ पैदा हुई। 

मणिपुर में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च में होने हैं। उन्होंने कहा कि बीरेन सिंह सरकार ने राज्य की जनता के बीच डर के माहौल को कम किया है। नड्डा ने कहा, ‘‘राज्य में डर का माहौल था। मां डरती थी कि उसका बेटा लौटेगा या नहीं, बहन डरती थी कि उसका भाई लौटेगा या नहीं। अब भाजपा की सरकार आने के बाद से कोई डर नहीं है।’’ 

नड्डा ने कहा, ‘‘मुझे अब नया मणिपुर दिखाई दे रहा है जिसने महिलाओं की शक्ति के कारण प्रगति की है। मणिपुर और महिला सशक्तीकरण मजबूती से एक-दूसरे से जुड़े हैं।’’ उन्होंने कहा कि मणिपुर की महिलाएं खेल, स्वतंत्रता आंदोलन और साहित्य में अग्रणी रही हैं। हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी है। उन्होंने खेल के क्षेत्र में मैरीकॉम और मीराबाई चानू की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024