Meghalaya Election Result: मेघालय में आज विधानसभा चुनाव की मतगणना है। यहां 60 सीटों पर हुए मतदान के बाद आज मतगणना का दिन है। बीजेपी यहां पहली बार सभी 60 सीटों पर अपना भाग्य आजमा रही है। युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 47 प्रत्याशी और वीपीपी और एचएसडीपी ने क्रमश: 18 और 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो रहा है। इनके अलावा मेघालय में कुल 375 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है। मेघालय में चुनाव परिणाम के पल पल की अपडेट जानने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी डिजिटल के साथ।