1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. नागालैंड में मात्र 7 वोटों से जीता ये उम्मीदवार, यहां देखें कम मार्जिन से जीतने वालों की लिस्ट

नागालैंड में मात्र 7 वोटों से जीता ये उम्मीदवार, यहां देखें कम मार्जिन से जीतने वालों की लिस्ट

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 02, 2023 05:37 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 06:38 pm IST

कई नेता यहां ऐसे हैं जिन्होंने भारी मार्जिन से चुनाव को जीता है लेकिन कई नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने बेहद कम ही वोटों से अपनी जीत दर्ज की है। इस लेख में हम नागालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन जीते उम्मीदवारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बेहद कम मार्जिन से चुनाव को जीता है।

Nagaland Election Result 2023 This candidate won by just 7 votes See here the list of winners with l- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

Nagaland Vidhan Sabha Result 2023: नागालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देजर राज्य में एक बार फिर भाजपा और एनडीपीपी की गठबंधन की सरकार आने जा रही है। वोटों की गिनती के बाद कई विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। कई नेता यहां ऐसे हैं जिन्होंने भारी मार्जिन से चुनाव को जीता है लेकिन कई नेता ऐसे भी हैं जिन्होंने बेहद कम ही वोटों से अपनी जीत दर्ज की है। इस लेख में हम नागालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन जीते उम्मीदवारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बेहद कम मार्जिन से चुनाव को जीता है।

सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार

- विधानसभा सीट Atoizu से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार PICTO ने 602 वोटों से जीत दर्ज की है।

- मोका विधानसभा सीट से NPP के उम्मीदवार A NYAMNYEI KONYAK ने 556 वोटों से जीत दर्ज की है। 
- तोबू विधानसभा सीट से Lok Janshakti Party(Ram Vilas) के उम्मीदवार नाइबा कोन्यक ने 506 वोटों से जीत दर्ज की है। 
- Tuensang Sadar-II विधानसभा सीट से Republican Party of India (Athawale) के उम्मीदवार इम्तीछोबा ने 400 वोटों से जीत दर्ज की है। 
- Southern Angami-II विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार क्रोपोल वित्सु ने 450 वोटों से जीत दर्ज की है। 
- भाजपा के उम्मीदवार IMKONG L. IMCHEN ने कोरिडांग से मात्र 410 वोटों से जीत दर्ज की है।
- तेनिंग विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नामरी नचांग मात्र 254 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
- नोकसेन विधानसभा सीट से Republican Party of India (Athawale) के उम्मीदवार Y. Lima Onen Chang ने 188 वोटों से जीत दर्ज की है। 
- Southern Angami-I विधानसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार केविपोड़ी सोफी ने 177 वोटों से जीत दर्ज की है। 
- विधानसभा सीट Pfutsero से स्वतंत्र उम्मीदवार DR.NEISATUO MERO ने 104 वोटों से जीत दर्ज की है।
- तापी विधानसभा सीट से एनडीपीपी पार्टी के उम्मीदवार नोक वांगनाओ ने मात्र 82 वोटों से जीत दर्ज की है। 
- सुरुहुतो विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार S. TOIHO YEPTHO ने 69 वोटों से जीत दर्ज की है।
- फेक विधानसभा सीट से नागा पीपल्स फ्रंट के उम्मीदवार Kuzholuzo Nienu ने मात्र 48 वोटों से जीता है।
- Western Angami विधानसभा सीट से एनडीपीपी के उम्मीदवार Salhoutuonuo Kruse ने मात्र 7 वोटों से जीत दर्ज की है।
- अकुलूतो विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार KAZHETO निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024