1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Opinion Poll On Gujarat Highlights: गुजरात चुनाव पर सामने आया इंडिया टीवी-मैटेराइज का सर्वे, राज्य में फिर बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान

Opinion Poll On Gujarat Highlights: गुजरात चुनाव पर सामने आया इंडिया टीवी-मैटेराइज का सर्वे, राज्य में फिर बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Updated : Nov 19, 2022 08:13 pm IST

गुजरात में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी-मैटेराइज ने सर्वे किया है। इस सर्वे में 7 से 17 नवंबर के बीच 45,500 लोगों से बात की गई है और सभी 182 विधानसभा सीटों पर करीब 250-250 लोगों को इस बातचीत में शामिल किया गया है।

Opinion Poll On Gujarat- India TV Hindi
गुजरात में किसकी सरकार बनेगी? जानें इस सर्वे में Image Source : INDIA TV

Opinion Poll On Gujarat Highlights: गुजरात विधानसभा का चुनाव नजदीक है। इस बार यहां आम आदमी पार्टी भी बीजेपी के खिलाफ ताल ठोक रही है। ऐसे में इंडिया टीवी ने इस चुनाव को लेकर जनता की राय जानी है। आज इस वक्त क्या सोच रहा है गुजरात का वोटर? 1 दिसंबर और 5 दिसंबर वो बीजेपी को वोट देगा तो क्यों देगा? वो कांग्रेस की ओर जाएगा तो क्या सोचकर जाएगा? केजरीवाल और ओवैसी कितने वोट पाएंगे? अबकी बार, गुजरात में किसकी बनेगी सरकार? इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी-मैटेराइज का ये सर्वे देखिए। इस सर्वे में 7 से 17 नवंबर के बीच 45,500 लोगों से बात की गई। 45,500 सैंपल साइज में 27,300 पुरुष और 18,200 महिलाएं शामिल हैं। सभी 182 विधानसभा सीटों पर करीब 250-250 लोगों से बात की गई। 

 

Opinion Poll On Gujarat Live: 19 NOV 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 7:06 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात चुनाव: इंडिया टीवी-मैटेराइज के सर्वे में किसकी बन रही सरकार?

    इंडिया टीवी-मैटेराइज के सर्वे में गुजरात में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। गुजरात में बीजेपी को 182 में से 113 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 62 सीट,
    आप को 6 सीट और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है। 

     

  • 7:04 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात की 182 सीटों पर किस पार्टी को कितने फीसदी वोट?

    बीजेपी- 50 फीसदी
    कांग्रेस-39 फीसदी
    आप- 8 फीसदी 
    अन्य- 3 फीसदी

  • 7:02 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात में 182 सीटों पर हुए सर्वे में किसकी बनती दिख रही सरकार?

    गुजरात में फिर बीजेपी सरकार बन रही है। उसे 182 में से कुल 113 सीट मिलती दिख रही हैं। 

    बीजेपी- 113 सीट
    कांग्रेस-62 सीट
    आप- 6 सीट 
    अन्य- 1 सीट

  • 7:01 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    मध्य गुजरात की 61 सीटों में किसे कितनी सीटें?

    बीजेपी- 41
    कांग्रेस- 19
    आप- 0 
    अन्य- 1

     

  • 7:00 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    मध्य गुजरात की 61 सीटों में किसे कितने फीसदी वोट?

    बीजेपी- 54 फीसदी
    कांग्रेस- 37 फीसदी
    आप- 4 फीसदी 
    अन्य- 5 फीसदी

     

  • 6:47 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    भूपेंद्र पटेल का कामकाज कैसा है?

    बेहतर- 30 फीसदी 
    औसत- 39 फीसदी
    खराब- 28 फीसदी 
    कोई मत नहीं- 3 फीसदी 

  • 6:31 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात में फर्स्ट टाइम वोटर किसके साथ?

    बीजेपी- 47 फीसदी
    कांग्रेस- 32 फीसदी
    आप- 15 फीसदी
    अन्य- 6 फीसदी 

     

  • 6:30 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात में महिला वोटर किसके साथ?

    बीजेपी- 55 फीसदी
    कांग्रेस- 32 फीसदी
    आप- 10 फीसदी
    अन्य- 3 फीसदी

  • 6:16 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    उत्तर गुजरात में किसको कितनी सीटें?

    बीजेपी- 16
    कांग्रेस- 16
    आप-0
    अन्य-0

  • 6:15 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    उत्तर गुजरात की 32 सीटों में किसको कितनी फीसदी वोट?

    बीजेपी- 49 फीसदी वोट 
    कांग्रेस- 43 फीसदी वोट
    आप- 3 फीसदी वोट 
    अन्य- 5 फीसदी वोट

     

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात में किस पार्टी को कितना मुसलमान वोट?

    बीजेपी- 12 फीसदी
    कांग्रेस- 62 फीसदी
    आप- 23 फीसदी
    अन्य- 3 फीसदी

  • 5:58 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात का सवर्ण वोट किसके साथ?

    बीजेपी-  49 फीसदी 
    कांग्रेस- 40 फीसदी 
    आप-  10 फीसदी
    अन्य- 1 फीसदी

     

  • 5:56 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात में दलित वोट किसके साथ?

    बीजेपी- 47 फीसदी
    कांग्रेस- 42 फीसदी
    आप- 9 फीसदी 
    अन्य- 2 फीसदी

  • 5:49 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    किस पार्टी के पास जाएगा कितना शहरी वोटर?

    बीजेपी- 56 फीसदी 
    कांग्रेस- 31 फीसदी
    आप- 10 फीसदी
    अन्य- 3 फीसदी

     

  • 5:47 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात के आदिवासी समाज का वोट किसको?

    बीजेपी- 49 फीसदी 
    कांग्रेस-41 फीसदी 
    आप- 3 फीसदी 
    अन्य-7 फीसदी 

  • 5:37 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में किसको कितनी सीटें?

    दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से बीजेपी को 26 सीट, कांग्रेस को 6 सीट, आप को 3 सीट और अन्य को शून्य सीट मिलती दिख रही हैं। 

    बीजेपी- 26 सीट
    कांग्रेस- 6 सीट 
    आप- 3 सीट 
    अन्य- 0 सीट 

  • 5:36 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दक्षिण गुजरात के 7 जिलों की 35 सीटों का ओपिनियन पोल- किसको कितने फीसदी वोट?

    दक्षिण गुजरात में भी बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। यहां बीजेपी को 49 फीसदी वोट, कांग्रेस को 36 फीसदी वोट और आप को 12 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। 3 फीसदी वोट अन्य को मिल सकता है। 

  • 5:26 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सौराष्ट्र-कच्छ में किसको कितनी सीटें?

    सर्वे के मुताबिक, सौराष्ट्र-कच्छ में इस बार बीजेपी बाजी मारेगी। कांग्रेस को 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यहां बीजेपी को 30 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 21 सीटें मिलने का अनुमान है और आप को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। 

    कुल- 54 सीटें

    बीजेपी- 30 सीटें
    कांग्रेस- 21 सीटें
    आप- 3 सीटें

    अन्य- शून्य

  • 5:23 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में 54 सीटों का ओपिनियन पोल क्या है?

    सौराष्ट्र-कच्छ में बीजेपी को 47 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 40 फीसदी वोट कांग्रेस के खाते में जा सकते हैं। यहां आप को 11 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 

     

  • 5:20 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सौराष्ट्र-कच्छ में लेउआ पटेल किसके साथ?

    सौराष्ट्र-कच्छ में बीजेपी को 53 फीसदी लेउआ पटेल वोट मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 36 फीसदी और आप को 5 फीसदी लेउआ पटेल वोट मिलने की संभावना है। 

     

  • 5:20 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में कडवा पटेल किसके साथ?

    सर्वे के मुताबिक, सौराष्ट्र-कच्छ में पाटीदार समुदाय की पहली पसंद बीजेपी बन गई है। गुजरात के सौराष्ट्र कच्छ में बीजेपी के साथ 59 फीसदी कडवा पटेल हैं। कांग्रेस के साथ 33 फीसदी और आप के साथ 4 फीसदी कडवा पटेल वोट हैं। 

  • 5:10 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    इंडिया टीवी-मैटेराइज का सर्वे

    गुजरात में किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी-मैटेराइज ने सर्वे किया है। इस सर्वे में 7 से 17 नवंबर के बीच 45,500 लोगों से बात की गई। 45,500 सैंपल साइज में 27,300 पुरुष और 18,200 महिलाएं शामिल हैं। सभी 182 विधानसभा सीटों पर करीब 250-250 लोगों से बात की गई।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024