1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: पालमपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के आशीष बुटेल जीते

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: पालमपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के आशीष बुटेल जीते

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 02, 2022 02:48 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 08:40 pm IST

Palampur Vidhan Sabha: पालमपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के आशीष बुटेल ने जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार त्रिलोक कपूर को हराया।

Palampur vidhan sabha- India TV Hindi
पालमपुर में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही कांग्रेस Image Source : INDIA TV

Palampur vidhan sabha: पालमपुर विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष बुटेल को जीत मिली है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार त्रिलोक कपूर को हराया। कांग्रेस के उम्मीदवार ने भाजपा के प्रत्याशी को 5328 मतों के अंतर से शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 30874 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 25546 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजय भारद्वाज को 430 वोट हासिल हुए और वह तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पालमपुर सीट पर कुल चार उम्मीदवार खड़े हुए थे।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024