1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Congress CM Face In UP: यूपी में कांग्रेस CM फेस कौन होगा? प्रियंका ने इशारों-इशारों में बता दिया

Congress CM Face In UP: यूपी में कांग्रेस CM फेस कौन होगा? प्रियंका ने इशारों-इशारों में बता दिया

 Published : Jan 21, 2022 02:50 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 02:50 pm IST

प्रियंका गांधी ने एक तरह से कांग्रेस सीएम फेस को साफ कर दिया है। आज प्रियंका ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र जारी करते वक्त इस बात पर संकेत दे दिए हैं।

priyanka gandhi cm face- India TV Hindi
प्रेस वार्ता करती प्रियंका गांधी वाड्रा Image Source : ANI

Highlights

  • प्रियंका गांधी ने बताया कि यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस कौन है
  • कांग्रेस ने मेनिफिस्टो को जारी करते हुए दिया जवाब
  • उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को

Congress CM Face In UP: आज कांग्रेस मेनिफिस्टो 'भर्ती विधान' जारी किया गया। शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के लिए तैयार युवा घोषणापत्र को जारी किया। चूंकि अभी तक कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने सीएम के चेहरे का खुलासा नहीं किया है। इसको लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि यूपी में कांग्रेस CM फेस कौन होगा? इस पर प्रियंका गांधी ने इशारों-इशारों में बता दिया।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सीएम फेस को लेकर कहा कि, आप मेरा चेहरा हर तरफ देख सकते हैं, चारों तरफ मैं ही दिख रही हूं। मेरे सिवा कोई और दिख रहा है क्या? प्रियंका ने इस सवाल का जवाब खुशी और मुस्कान के साथ जाहिर किया है। इसके बाद इन्हीं को कांग्रेस का सीएम फेस माना जा रहा है।

प्रियंका गांधी प्रबल दावेदार क्यों? 

अब इनके जवाब को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस की सीएम फेस प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। जैसा कि हम जानते हैं कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की बात कह चुकी है। अबतक वह अपनी इस बात पर खरी उतरती दिख रही है। प्रियंका ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मिशन शुरू किया है। इस आधार पर बात किया जाए तो लगता है कि प्रियंका गांधी ही सीएम का चेहरा हो सकती हैं।

लेकिन जब तक कांग्रेस साफ तौर पर जाहिर नहीं करती तब तक कुछ कहना मुश्किल है। हालांकि, अब देखना होगा कि कांग्रेस आधिकारिक रूप से अपने मुख्यमंत्री के चेहरे को कब सामने लाती है। 

'युवाओं से बात करके मेनिफिस्टो तैयार किया'
आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यूपी के हर जिले के युवाओं से बात करके इस मेनिफिस्टो को तैयार किया है। हम 20 लाख रोजगार का वादा कर रहे हैं। हम युवाओं की समस्या को सुलझाने का काम किया जाएगा। जॉब कैलेंडर बनेगा जिसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। परीक्षा के लिए बस-ट्रेन की सेवा मुफ्त मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफ करेंगे। सरकार बनी तो शिक्षा बजट बढाएंगे। पेपर लीक हुआ तो कड़ी कार्रवाई भी होगी।

आगे प्रियंका ने भर्तियों पर जोर देते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती होगी। उच्च शिक्षा में 8 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, डॉक्टर्स के 6 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा, पुलिस में खाली एक लाख पदों को भरा जाएगा। साथ ही शिक्षा बजट बढ़ाने को लेकर भी घोषणा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024