1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Punjab Assembly election:पंजाब के कई बेटे फौज में गए, देश के लिए बलिदान दिया: स्मृति ईरानी

Punjab Assembly election:पंजाब के कई बेटे फौज में गए, देश के लिए बलिदान दिया: स्मृति ईरानी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2022 09:51 am IST,  Updated : Feb 10, 2022 09:51 am IST

Punjab Assembly election: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लुधियाना पहुंची। स्मृति ने पहले एडवोकेट सिद्धू के समर्थन में महिलाओं की एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद दरेसी में गुरदेव शर्मा देबी के लिए जनसभा की। उन्होंने कहा कि इस राज्य से कई बेटे फौज में गए हैं, देश के लिए बलिदान दिया। 

Smriti Irani- India TV Hindi
Smriti Irani Image Source : ANI

Highlights

  • स्मृति ईरानी ने खुद को पंजाब की बेटी व गुजरातियों की बहू बताया
  • राहुल गांधी के पंजाब में चुनावी मैदान में उतरने पर स्मृति ने किया कटाक्ष

Punjab Assembly election: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लुधियाना पहुंची। स्मृति ने पहले एडवोकेट सिद्धू के समर्थन में महिलाओं की एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद दरेसी में गुरदेव शर्मा देबी के लिए जनसभा की। उन्होंने कहा कि इस राज्य से कई बेटे फौज में गए हैं, देश के लिए बलिदान दिया। उस मां को कैसा लगता होगा, जिस राज्य में उस ख़ानदान की राजनीति है जो कहते हैं भारत के टुकड़े होंगे। कैसा लगता होगा जब वे देखते होंगे कि पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष दुश्मन को गले लगा रहा है।

कांग्रेस ने पंजाब के साथ की है नाइंसाफी: स्मृति

विधानसभा सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरुदेव शर्मा देबी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद को पंजाब की बेटी व गुजरातियों की बहू बताते हुए पंजाबी व गुजराती भाषा में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। स्मृति ने कहा कि विकास को सही मायने में परिभाषित करने के लिए इस बार भाजपा का चुनाव चिह्न कमल खिला कर देबी को विधानसभा में भेजें। केंद्र व पंजाब में लंबे समय तक सत्तासीन रही कांग्रेस ने पंजाब व लुधियाना को विकास से वंचित रख कर पंजाब के साथ घोर पाप व नाइंसाफी की है। 

राहुल पर कटाक्ष, कहा- अमेठी नहीं बचा पाए, पंजाब को क्या बचाएंगे
राहुल गांधी के पंजाब में चुनावी मैदान में उतरने पर स्मृति ईरानी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो शख्स अपनी अमेठी सीट नहीं बचा पाया, वह पंजाब में डूबती कांग्रेस की नैया को कैसे पार लगाएगा। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिघल, जिला उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, सचिव पंकज जैन, पार्षद ओम प्रकाश रतड़ा, पार्षद चौधरी यशपाल, पार्षद प्रभजोत कौर भोला, संतोष कालड़ा, नीरज वर्मा, रमेश जैन बिट्टा, सुभाष डाबर, राजेश मगगो, गौरवजीत गोरा, मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राजू, हिमांशू कालड़ा व राजीव शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। इन सीटों के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024