1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Punjab Election result 2022: राजनीति की चौखट पर 'गुरु' से आगे निकला चेला, जीते मान, हारा सिद्धू का अभिमान!

Punjab Election result 2022: राजनीति की चौखट पर 'गुरु' से आगे निकला चेला, जीते मान, हारा सिद्धू का अभिमान!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 04:34 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 04:39 pm IST

भगवंत मान आज पंजाब की राजनीति का चमकता सितारा बनकर उभरे हैं। वहीं भगवंत मान, जो कभी नवजोत सिंह सिद्धू के सामने स्टैंडअप कॉमेडी किया करते थे और सिद्धू उसमें जज हुआ करते थे।

Bhagwant Mann- India TV Hindi
Bhagwant Mann Image Source : FILE PHOTO

Punjab Election result 2022: भगवंत मान आज पंजाब की राजनीति का चमकता सितारा बनकर उभरे हैं। वहीं भगवंत मान, जो कभी नवजोत सिंह सिद्धू के सामने स्टैंडअप कॉमेडी किया करते थे और सिद्धू उसमें जज हुआ करते थे। आज तस्वीर बदल गई है। सिद्धू पंजाब का चुनाव हार गए और मान सीएम की ताजपोशी की चौखट पर खड़े हैं। इसे दो कहावतों से समझा जा सकता है एक हिंदी में है कि 'गुरू गुड़ रह गए और चेले चीनी हो गए'। ...और एक अंग्रेजी का जुमला है—'यू आर ग्रेटेस्ट बट आई एम लेटेस्ट...'। ये दोनों बातें भगवंत मान पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं।  

पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत स‍िंह स‍िद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव हार चुके हैं। वहीं पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्‍व वाली आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत  साथ मान का नया मख्‍यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। वैसे तो कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी के भगवंत स‍िंह मान में सीधा गुरु-चेले वाला कोई संबंध नहीं है, लेकिन कुछ साल पीछे मुड़कर देखें तो आप को इस कहावत का कनेक्‍शन जरूर समझ आ जाएगा।

भगवंत मान और सिद्धू का क्या है पुराना कनेक्शन?

भगवंत मान इस समय आम आदमी पार्टी के सांसद हैं और वह दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह संगरूर सीट से सांसद हैं। धुरी विधानसभा सीट इसी क्षेत्र में आती है। चुनावी अखाड़े में आने से पहले भगवंत मान कॉमेडी के दंगल में अपना हाथ आजमा चुके हैं। दरअसल ज‍िस कॉमेडी शो ‘द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चेलेंज’ में भगवंत मान एक कंटेस्‍टेंट के तौर पर कॉमेडी करते थे, उस शो में नवजोत स‍िंह स‍िद्धू और शेखर सुमन बतौर जज बने नजर आते थे, लेकिन आज समय का पह‍िया कुछ ऐसा घूमा है कि भगवंत मान अब पंजाब के मुखिया बनने को तैयार हैं। भगवंत मान का ये सफर इतना आसान नहीं रहा है। सालों तक राजनीति और राजनेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान, अब 48 साल की उम्र में पंजाब के मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं। 

कभी थी नशे की लत, आज जनता के चहेते

कॉमेडी में करियर शुरू करने वाले भगवंत मान कभी नशे की लत में कुछ ऐसे डूबे थे कि अपना पूरा करियर खत्‍म कर चुके थे, लेकिन उन्‍होंने इस लत से खुद को उबारा और आगे बढ़े। इतना ही नहीं, आज ज‍िस आम आदमी पार्टी के वह लीडर बने हुए हैं, उसी पार्टी से टकराव के बाद 2018 में मान अपना इस्‍तीफा भी दे चुके हैं, लेकिन मान का सफर इन असफलताओं पर खत्‍म होने वाला नहीं था और वह पंजाब में फ‍िर से एक लीडर की तरह उभरे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024