1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Punjab Election result 2022: पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया: मनीष सिसोदिया

Punjab Election result 2022: पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया: मनीष सिसोदिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:50 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 11:52 am IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब में आप की बंपर जीत की ओर बढ़ते कदम पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को समझा है और उन्हें मौका दिया है।

Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia Image Source : ANI

Punjab Election result 2022 live : पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत की ओर बढ़ते कदमों पर दिल्ली मुख्य दफ्तर में भी खुशियों का माहौल है। आप के कई बड़े नेता इन रुझानों पर अपनी खुशी का इजहार कर चुके हैं। इसी बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब में आप की बंपर जीत की ओर बढ़ते कदम पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को समझा है और उन्हें मौका दिया है।

पंजाब की विजय आम आदमी की जीत: सिसोदिया

आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है। यही कारण है कि पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है। 

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है। ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है।

बता दें कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को भगत सिंह का चेला बताया था। उनके इस बयान के बाद सियासी पारा बढ़ गया था और केजरीवाल के विरोधियों ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया था। कवि कुमार विश्वास ने भी अ​रविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए थे। इन तमाम आरोपों और प्रत्यारोपों के बावजूद आम आदमी पार्टी पर पंजाब की जनता ने विश्वास दिखाया है। यही कारण है कि ताझा रुझानों में पंजाब में 117 सीटों में से 89 सीटों पर आप पार्टी बढ़त बनाए हुए है और सभी प्रतिस्पर्धी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024