1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह और BJP में गठबंधन, सीट बंटवारे पर भी हुई बात

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह और BJP में गठबंधन, सीट बंटवारे पर भी हुई बात

 Written By: Gaurav Shukla @gshukla234
 Published : Dec 17, 2021 06:12 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 10:27 pm IST

केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक के बाद कहा कि आज हुई इस वार्ता के बाद मैं कह सकता हूं कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह और BJP में गठबंधन, सीट बंटवारे पर भी हुई बात- India TV Hindi
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह और BJP में गठबंधन, सीट बंटवारे पर भी हुई बात Image Source : TWITTER/@CAPT_AMARINDER

Highlights

  • पंजाब में अमरिंदर सिंह और BJP मिलकर लड़ेंगे चुनाव
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की भाजपा से गठबंधन की घोषणा की
  • पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत से सीट बंटवारे पर की चर्चा

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब लोक कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा से चुनाव गठबंधन करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम 100 प्रतिशत जीतेंगे, हम सीट दर सीट देखेंगे (सीट बंटवारे पर) और विनेबिलिटी हमारा मापदंड है। जहां जिसकी स्थिति मजबूत होगी वहां उस दल को सीट मिलेगी। 

केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक के बाद कहा कि आज हुई इस वार्ता के बाद मैं कह सकता हूं कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा। पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर जारी चर्चा के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। कुछ दिनों पहले ही शेखावत ने चंडीगढ़ में भी सिंह से मुलाकात की थी। ज्ञात हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन कर लिया था। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस साल सितंबर में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी। बता दें कि पंजाब में पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात हो सकती है। अभी तक यह माना जा रहा है कि भाजपा पंजाब में 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि कैप्टन की पार्टी के लिए 35 सीटें छोड़ी जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024