1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब में कब वोटिंग? पढ़िए विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब में कब वोटिंग? पढ़िए विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2022 04:23 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 09:41 pm IST

पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है। पंजाब में किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा।

punjab assembly elections - India TV Hindi
Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब में कब वोटिंग? पढ़िएं विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 117 सीटों वाले पंजाब में 14 फरवरी को मतदान
  • पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है
  • पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पंजाब में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होंगे और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच पंजाब विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। इस राज्य में फिलहाल कांग्रेस सत्ता में है। बता दें कि चुनावी बिगुल बजने से साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता (Model Code Of Conduct) भी लागू हो गई है।

कितने चरणों में चुनाव?

एक ही चरण में चुनाव होगा

मतदान कब-कब?
14 फरवरी को वोटिंग होगी।

मतगणना-
वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है। पंजाब में किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा। 117 सीटों वाले पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 77 सीटें जीतकर दस साल बाद सत्ता में लौटी जबकि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन केवल 18 सीटों पर सिमट गया था। आम आदमी पार्टी 20 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024