1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. इटली से राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, लिखा- "नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है"

इटली से राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, लिखा- "नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है"

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2022 02:51 pm IST,  Updated : Jan 10, 2022 02:51 pm IST

कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भले ही चुनावी मैदान में न हो लेकिन अभी उनके ट्वीट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। इटली से राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।

rahul gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Highlights

  • चुनावी मैदान से गायब राहुल गांधी का हमला
  • आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने छोड़ी है पार्टी

Elections 2022: चुनाव से पहले ही विदेश निकल गए राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार तरीके से हमला बोला है। इटली से राहुल ने लिखा है कि चुनाव में नफरत को हराने का अच्छा मौका है। अब इसको लेकर एक बार फिर राजनीतिक पारा गरमाया है। अब इस बयान को लेकर बीजेपी की ओर से भी पलटवार हो सकता है।

सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने #Elections2022 ‘इलेक्शन 2022’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है।’’ उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने गत शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

कांग्रेस को यूपी में झटका!

गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका है। इनकी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। साथ ही इमरान कांग्रेस को कमजोर पार्टी कहा। इमरान ने कहा कि यूपी में सिर्फ भाजपा और बीजेपी के बीच लडाई है। उन्होंने कांग्रेस की रणनीति को भी कमजोर बताया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को थैंक्स कहा। आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले इमरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024