1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को मिली गोली मारने की धमकी, फोन करने वाले ने खुद को बताया सपा समर्थक

BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को मिली गोली मारने की धमकी, फोन करने वाले ने खुद को बताया सपा समर्थक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2022 05:05 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 05:05 pm IST

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज सुबह मोबाइल फोन नम्बर 8077517697 से एक शख्स ने गोली मारने की धमकी दी। उसने खुद को अखिलेश यादव जी का समर्थक बताते हुए खुद को मैनपुरी का बताया। उस व्यक्ति ने गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी।

Rakesh Tripathi- India TV Hindi
Rakesh Tripathi Image Source : TWITTER

Highlights

  • धमकी देने वाले शख्स ने खुद को अखिलेश यादव का समर्थक बताया
  • उस व्यक्ति ने गाली देते हुए राकेश त्रिपाठी को गोली मारने की धमकी दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थक बताया है और वो खुद मैनपुरी का रहने वाला बताया है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज सुबह मोबाइल फोन नम्बर 8077517697 से एक शख्स ने गोली मारने की धमकी दी। उसने खुद को अखिलेश यादव जी का समर्थक बताते हुए खुद को मैनपुरी का बताया। उस व्यक्ति ने गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी।

बता दें कि इस मामले में त्रिपाठी ने लखनऊ के आशियाना थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

राकेश त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी के लोग बौखला गए हैं, मैनपुरी में सपा के गढ़ में सेंध लग गई है। उनका गढ़ ध्वस्त हो रहा है। आज एसपी सिंह बघेल जी पर जिस तरह से हमला हुआ, गीता शाक्य जो भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य उन पर हमला हुआ है और अब बीजेपी के प्रवक्ता को धमकाने का काम कर रहे हैं। ये गोली मारने की धमकी देकर आप भाजपा को डरा नहीं सकते, भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है और समाजवादी पार्टी की हताशा ये साफ-साफ बता रही है कि वो कितनी भी धमकी दें कितना भी डराने की कोशिश करें भाजपा कार्यकर्ता डरेगा नहीं। समाजवादी पार्टी की हार सुनिश्चित है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024