1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Shiggaon Constituency Election: सीएम की साख का सवाल शिगगांव सीट, इस बार 'चौका' लगाने उतरेंगे बसवराज बोम्मई

Shiggaon Constituency Election: सीएम की साख का सवाल शिगगांव सीट, इस बार 'चौका' लगाने उतरेंगे बसवराज बोम्मई

 Published : May 05, 2023 03:01 pm IST,  Updated : May 05, 2023 03:01 pm IST

शिकारीपुरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से यासिर अहमद खान मैदान में है।

Basavaraj Bommai - India TV Hindi
बसवराज बोम्मई Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Shiggaon Constituency Election: शिगगांव विधानसभा सीट कर्नाटक की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है जहां साल 2018 में बीजपी ने विजय हासिल की थी। शिकारीपुरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से यासिर अहमद खान मैदान में है। बोम्मई भारतीय जनता पार्टी के धुरंधर नेताओं में से एक हैं। वह शिगगांव के लिए कर्नाटक विधानसभा के सदस्य हैं, जहां वह 2008 से लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं।

शिगगांव सीट कर्नाटक के हावेरी जिले में आती है। यह विधानसभा सीट धारवाड़ के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से प्रहलाद वेंकटेश जोशी, भाजपा से सांसद हैं।  

पिछले चुनाव का शिगगांव सीट का परिणाम

2018 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस उम्मीदवार सय्यद अज़ीपीर एस खादरी को 9,265 वोटों के मार्जिन से हराया था। उन चुनावों में बसवराज बोम्मई को 83,868  वोट मिले थे जबकिसय्यद अज़ीपीर एस खादरी 74,603 लोगों का समर्थन जुटा पाए थे। 1,089 वोटों के साथ NOTA पांचवें नंबर पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024