1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Shimla Assembly Election Results 2022: शिमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत

Shimla Assembly Election Results 2022: शिमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत

 Edited By: Pankaj Yadav, Ravi Prashant
 Updated : Dec 08, 2022 04:11 pm IST

हिमाचल प्रदेश की शिमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश जनर्था ने भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट संजय सूद को 3037 मतों के अंतर से मात दी है।

शिमला विधानसभा सीट से BJP के संजय सूद और कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश जनार्था।- India TV Hindi
शिमला विधानसभा सीट से BJP के संजय सूद और कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश जनार्था।

शिमला: हिमाचल प्रदेश की शिमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश जनर्था ने भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट संजय सूद को 3037 मतों के अंतर से मात दी है। शिमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हरीश को 15803 वोट मिले जबकि बीजेपी कैंडिडेट संजय सूद 12766 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

शिमला सीट पर तीसरे नंबर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार टिकेंदर सिंह पंवार रहे जिन्हें कुल 1400 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चमन प्रकाश सिर्फ 328 वोट ही जुटा पाए।

Shimla Assembly Election Results 2022 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 4:11 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    शिमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरीश जीते

    हिमाचल प्रदेश की शिमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश जनर्था ने भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट संजय सूद को 3037 मतों के अंतर से मात दी है।

  • 12:09 PM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    Shimla Assembly Election Results 2022 Live: शिमला सीट से कांग्रेस आगे, संजय सूद 3000 हजार वोटों से चल रहे हैं पीछे

    Shimla Assembly Election Results 2022 Live:  हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। इस सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा 3004 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं इन्हें कड़ी टक्कर बीजेपी से संजय सूद दे रहे हैं। 

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    Shimla Assembly Election Results 2022 Live: शिमला सीट से कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

    Shimla Assembly Election Results 2022 Live:  हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। इस सीट पर कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा 884 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं इन्हें कड़ी टक्कर बीजेपी से संजय सूद दे रहे हैं। 

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    Shimla Assembly Election Results 2022 Live: शिमला से कांग्रेस आगे चल रही है

    Shimla Assembly Election Results 2022 Live:  हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। इस सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में ये सीट बीजेपी की खातें में गई थी। 

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Ravi Prashant

    Shimla Assembly Election Results 2022 Live: सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

    सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू
     

  • 8:55 PM (IST)
    Posted by Pankaj Yadav

    शिमला विधानसभा सीट पर बुधवार 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

    हिमाचल प्रदेश के शिमला विधानसभा सीट से चाय बेटने वाले संजय सूद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ताल ठोक रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस ने शिमला के पूर्व महापौर हरीश जनार्था को मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से चमन राकेश अजता चुनौती पेश कर रहे हैं। शिमला विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024