1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Nov 05, 2022 08:13 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 12:48 pm IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक ही चरण में होने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव: शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश चुनाव: शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है, इस चुनाव में बड़े फेरबदल की उम्मीद की जा रही है। गुरुवार शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे। इस बार आने वाले रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 68 विधानसभा सीटों पर बराबरी का मुकाबला नजर आ रहा है। यह कह पाना मुश्किल है कि प्रदेश में सरकार कौन बनाएगा। 

 
किससे होगा किसका मुकाबला

68 सीटों वाले हिमाचल प्रदेश की शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से इस बार रवि मेहता ताल ठोक रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने प्रेम ठाकुर को टिकट दिया है। पिछले चुनावों में कांग्रेस के कैंडिडेट विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के डॉ. प्रमोद शर्मा को करारी मात दी थी। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार एम डी शर्मा रहे थे।

पिछले चुनाव में शिमला ग्रामीण सीट का परिणाम

2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को कुल मिलाकर 28275 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के डॉ. प्रमोद शर्मा को 23395 वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार एम डी शर्मा को 668 वोट मिले थे। वहीं स्वाभिमान पार्टी के प्रत्याशी कुशल राज को 325 वोट मिले थे। इसके अलावा 420 नोटा पड़े थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024