1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: शिवपाल यादव सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, जानिए किस सीट से ठोकेंगे ताल

UP Election 2022: शिवपाल यादव सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, जानिए किस सीट से ठोकेंगे ताल

 Published : Jan 22, 2022 06:19 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 06:19 pm IST

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के टिकट और सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे, इस सीट पर यह उनका 6वां चुनाव होगा।

UP Election 2022: शिवपाल यादव सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, जानिए किस सीट से ठोकेंगे ताल- India TV Hindi
UP Election 2022: शिवपाल यादव सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, जानिए किस सीट से ठोकेंगे ताल Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • शिवपाल सिंह यादव सपा के टिकट और चुनाव चिन्ह पर इटावा की जसवंतनगर सीट से लड़ेंगे चुनाव
  • यूपी चुनाव 2022: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और सपा ने किया है गठबंधन

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादातर पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसको लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर यूपी चुनाव मैदान में उतरेंगे। शिवपाल सिंह यादव सपा के टिकट और चुनाव चिन्ह पर इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट शिवपाल यादव की परंपरागत सीट भी है। इस सीट पर यह उनका 6वां चुनाव होगा।

इटावा की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव 5 बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शिवपाल यादव की प्रसपा पार्टी के कितने लोगों को सपा टिकट देगी। शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को अपना नेता बताते हुए अपने नेताओं के टिकट का फैसला उन पर ही छोड़ दिया है।

इटावा की जसवंतनगर सीट पर 1967 में मुलायम सिंह यादव पहली बार विधायक रहे। इसके बाद वह लगातार 7 पर यहां से विधायक बने। फिर लोकसभा चुनाव लड़ने पर मुलायम सिंह ने वर्ष 1996 में शिवपाल सिंह को यहां से उतारा। तब से लगातार 5 बार से वे यहां से विधायक हैं। शिवपाल का कहना है कि, षड्यंत्र के तहत उनका चुनाव चिह्न जब्त कर लिया गया है। ऐसे में सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर मैदान में उतर रहे हैं।  उन्होंने बताया कि भाजपा को हटाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जहां भी जरूरत होगी, वह चुनाव प्रचार करेंगे। 

प्रसपा का चुनाव चिह्न बदला

बता दें कि, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का चुनाव चिह्न चाबी था, लेकिन दो माह पहले इसे जब्त कर लिया गया है। अब उन्हें स्टूल अलॉट किया गया है। प्रसपा ने प्रदेश भर में 240 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। इसमें 170 सीट पर पार्टी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। अब प्रसपा ने सपा के साथ गठबंधन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024