1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: श्री नैना देवीजी सीट से बीजेपी के रणधीर शर्मा जीते, 171 वोटों के अंतर से मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: श्री नैना देवीजी सीट से बीजेपी के रणधीर शर्मा जीते, 171 वोटों के अंतर से मारी बाजी

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 05, 2022 01:52 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 11:19 pm IST

श्री नैना देवीजी व‍िधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रणधीर शर्मा ने 171 अंतर से जीत हासिल की है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

Sri Naina Deviji Vidhan Sabha: ​हिमाचल प्रदेश की श्री नैना देवीजी व‍िधानसभा सीट से रणधीर शर्मा ने 29403 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को 171 वोटों के अंतर से हराया। ठाकुर को कुल 29232 वोट मिले। वहीं राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार दीपक कुमार 2114 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की श्री नैना देवीजी व‍िधानसभा सीट हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में आती है। हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के अनुराग ठाकुर सांसद हैं। श्री नैना देवीजी सीट जिला बिलासपुर की चार विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट राजनीत‍ि के साथ-साथ धार्म‍िक आस्‍था से जुड़ी खास विधानसभा सीट के रूप में भी जानी जाती है। यहां हमेशा कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पिछले चुनावों की बात करें तो 2012 में यहां बीजेपी जीती थी तो 2017 में कांग्रेस को जीत मिली थी। 

कांग्रेस ने राम लाल पर लगाया दांव

इस सीट पर पहले कोट कहलूर के नाम से चुनाव लड़े जाते थे और बाद में इस विधानसभा क्षेत्र का नाम श्री नैना देवीजी कर दिया गया। इस बार बीजेपी ने इस सीट से रणधीर शर्मा को एक बार फ‍िर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने भी अपने सीट‍िंग व‍िधायक राम लाल ठाकुर पर ही दांव लगाया है। आम आदमी पार्टी ने नरिंदर सिंह को प्रत्‍याशी के रूप में उतारा है। 

पिछले चुनाव में किसे मिली जीत?

साल 2017 में श्री नैना देवीजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को 28,119 वोट यानी 49.57 प्रतिशत वोट पड़े थे। बीजेपी के रणधीर शर्मा को 27,077 वोट मिले थे। राम लाल ठाकुर ने बीजेपी के रणधीर शर्मा को 1,042 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, 2012 के चुनाव बीजेपी के रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को 1,385 मतों के अंतर से शिकस्‍त दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024