1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: सुल्लाह सीट से भाजपा आगे, यहां देखें लाइव अपडेट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: सुल्लाह सीट से भाजपा आगे, यहां देखें लाइव अपडेट

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 05, 2022 10:30 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 02:35 pm IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: हिमाचल विधानसभा की सुल्लाह सीट से भाजपा लगभग 5000 वोटों से आगे।

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Election- India TV Hindi
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Election Image Source : INDIA TV

Sullah Vidhansabha: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों का समय आ गया है। 8 दिसंबर यानी आज सुबह 8 बजे से सभी सीटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान किए गए और मतों की गणना आज आठ दिसंबर को की जा रही है। सभी पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस बार हिमाचल के चुनाव में जिन सीटों की काफी चर्चा है उनमें से एक सुल्लाह विधानसभ सीट भी मानी जाती है। कांगड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी विपिन सिंह परमार ने जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी ने उन पर फिर विश्वास जताया है। वहीं कांग्रेस की ओर से जगदीश सपहिया प्रत्याशी हैं।

सुल्लाह (Sullah) विधानसभा सीट की खासियत यह है कि यहां के वोटर्स हर चुनाव में विधायक बदलने में विश्वास रखते हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के विपिन सिंह परमार ने जीत हासिल की थी। सुल्लाह वही विधानसभा सीट है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार दो बार जीते थे। इस सीट को हमेशा से VIP सीट माना जाता रहा है।

2012 में कांग्रेस, 2017 में बीजेपी को मिली जीत

साल 2012 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो यहां से कांग्रेस जीती थी। कांग्रेस के प्रत्याशी जगजीवन पाल 2012 में यहां से जीते थे। उन्होंने इस बीजेपी उम्मीदवार विपिन परमार को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जगजीवन पाल को 32,105 वोट मिले थे।  जबकि भाजपा के विपिन सिंह परमार को 27677 वोट मिले थे।

2017 में विपिन सिंह परमार विधायक बने

वहीं  2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विपिन सिंह परमार विधायक बने। इस चुनाव में विपिन सिंह को 38,173 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जगजीवन पाल को महज 27,882 मत प्राप्त हुए थे।

इस बार कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी

इस बार इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। बीजेपी ने जहां एक बार फिर विपिन परमार को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने जगदीश सेपहिया को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की एंट्री होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024