1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: तलाजा पर 2017 में सिर्फ 1779 वोटों से जीती थी कांग्रेस, अबकी बार डगर कितनी मुश्किल!

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: तलाजा पर 2017 में सिर्फ 1779 वोटों से जीती थी कांग्रेस, अबकी बार डगर कितनी मुश्किल!

 Published : Nov 22, 2022 02:14 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 02:14 pm IST

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। तलाजा विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। तलाजा विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस जहां पारंपरिक प्रतिद्वंदी हैं तो वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंक रही है। मगर तलाजा विधानसभा सीट को कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में कड़े मुकाबले में छीन लिया था। क्योंकि यह सीट वर्ष 1995 से लगातार भाजपा का गढ़ बनी थी। मगर 2017 में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस सीट पर बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। ऐसे में इस बार कांग्रेस को जहां भाजपा से जीते इस गढ़ को दोबारा बचाने के चुनौती है तो वहीं भाजपा को कांग्रेस से अपना गढ़ पुनः वापस पाने की उम्मीद। ऐसे में वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

तलाजा विधानसभा सीट से अबकी बार भाजपा ने गौतमभाई चौहान को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। वह 2017 में भी चुनाव लड़े थे, मगर महज 1779 वोटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक कनुभाई मथुरामभाई बारैया पर फिर से भरोसा जताया है। हालांकि 2017 के चुनाव में वह बेहद कड़े मुकाबले में भाजपा को शिकस्त दे पाए थे। वहीं आप की ओर से लालूबेन नरसीभाई चौहान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह विधानसभा सीट भावनगर संसदीय क्षेत्र में आती है। भाजपा की भारतीबेन शियाल यहां से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने कांग्रेस के मनहर पटेल को 3 लाख 29 हजार से अधिक मतों से हराया था।

भाजपा के गढ़ पर 2017 में कर लिया था कांग्रेस ने कब्जा

तलाजा विधानसभा सीट वर्ष 1995 से लगातार भाजपा जीत रही थी। मगर 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए बेहद नजदीकी मुकाबले में भाजपा से यह सीट छीन ली थी। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा था। ऐसे में भाजपा अपनी इस सीट पर दोबारा कब्जा जमाने की कोशिश में है। वहीं कांग्रेस बड़ी मुश्किल से भाजपा के हाथ से छीन हुए इस गढ़ को बचाने में जुटी है। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियां चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बार तलाजा से किस पार्टी को जीत मिलेगी, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही तय हो पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024