1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: BJP के खाते में गई तलाला विधानसभा सीट, भागाभाई धनभाई बारड को मिले 64788 वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: BJP के खाते में गई तलाला विधानसभा सीट, भागाभाई धनभाई बारड को मिले 64788 वोट

 Written By: Malaika Imam, Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Nov 27, 2022 11:34 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 08:22 pm IST

तलाला सीट से बीजेपी के भागाभाई धनभाई बारड ने जीत हासिल की है, जो कि 2017 में कांग्रेस में थे।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

 

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात की तलाला विधानसभा सीट इस बार भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है। भारतीय जनता पार्टी के भागाभाई धनभाई बारड ने आम आदमी पार्टी के सोलंकी देवेंद्रभाई कांजीभाई को 20055 वोटों से शिकस्त दी है। बीजेपी के भागाभाई धनभाई बारड ने 64788 वोट अपने खाते में जमा किए हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी के सोलंकी देवेंद्रभाई कांजीभाई के खाते में कुल 44733 वोट आए हैं।

गुजरात की तलाला विधानसभा सीट ग‍िर सोमनाथ ज‍िला के अंतगर्त आती है। 2017 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की थी। तलाला विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव में कांग्रेस के भागाभाई धनभाई बारड ने जीत हासिल की थी, जो अब बीजेपी में चले गए हैं। 

सीट पर जीत का लेखा-जोखा 

तलाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 2007, 2012, 2017  का चुनाव लगातार जीतकर हैट्र‍िक लगा चुकी है। इसके पहले कांग्रेस इस सीट पर 1975, 1980, 1990 और 1998 के चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस के बारड ने बीजेपी के परमार गोविंदभाई वरजांगभाई को 31,730 वोटों से हराया था। इससे पहले 2012 में इस सीट पर कांग्रेस के जशुभाई धनभाई बारड ने 62,722 वोट हास‍िल कर बीजेपी के परमार गोविंद वरजंग को 1,478 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024