1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के 2018 इलेक्शन की देखें रिजल्ट रिपोर्ट, 2023 की चुनावी तारीखों का ऐलान आज

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के 2018 इलेक्शन की देखें रिजल्ट रिपोर्ट, 2023 की चुनावी तारीखों का ऐलान आज

 Published : Jan 18, 2023 01:15 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 12:52 pm IST

देश के 3 राज्यों की चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होना है। लेकिन इससे पहले तीनों राज्यों में पिछले चुनाव क्या हुआ था, ये जानन लेना चाहिए।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की चुनावी तारीख का ऐलान आज- India TV Hindi
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की चुनावी तारीख का ऐलान आज Image Source : FILE PHOTO

देश के 3 राज्यों की चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होना है। नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग करने वाल है। त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में आज चुनाव का बिगुल बज जाएगा। लेकिन इससे पहले तीनों राज्यों में पिछले चुनाव क्या हुआ था, ये जानन लेना चाहिए। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को कितना पावर मिला था, ये हम आपको बताएंगे-

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018 नतीजे: 

त्रिपुरा में बीजेपी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार चल रही है। 2018 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था, और विप्लव कुमार देव के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। बाद में 15 मई 2022 को बीजेपी ने IPFT ((Indigenous People's Front of Tripura)) से गठबंधन कर माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। त्रिपुरा में कुल 60 सीटें हैं और 31 बहुमत का आंकड़ा है। साल 2018 में किस पार्टी के पास कितनी सीटें-

पार्टी सीटें
BJP 36
लेफ्ट 16
IPFT 8
कांग्रेस 0

मेघालय विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे:
मेघालय में कोनराड संगमा के नेतृत्व में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की गठबंधन सरकार है। इस गठबंधन सरकार में यूनाइटेड डेमोक्रिेटक पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट और भारतीय जनता पार्टी शामिल है। मेघालय में भी कुल 60 विधानसभा सीटें हैं और यहां बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत होती है। साल 2018 में यहां किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं-

पार्टी सीटें
कांग्रेस  21
NPP 19
BJP 2
UDP 6
PDF 4
अन्य 7

नागालैंड विधानसभा चुनाव 2018  के नतीजे:
नागालैंड की बात करें तो 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में NDPP ने 60 में से 17 सीटें जीती थीं, और 12 सीटें जीतने वाली बीजेपी की मदद से गठबंधन सरकार बनाई थी। उन चुनावों के बाद NDPP के नेता नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बने थे। नागालैंड की बात करें तो यहां भी विधानसभा में 60 सीटें हैं और 31 पर बहुमत का आंकड़ा है। साल 2018 में पार्टियों को मिली सीटें इस प्रकार हैं-

पार्टी सीटें
BJP 12
NPF 26
NDPP 17
अन्य  4

 

2023 में इन 9 राज्यों में चुनाव-

  • कर्नाटक
  • त्रिपुरा
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • मध्य प्रदेश
  • नागालैंड
  • छत्तीसगढ़
  • राजस्थान
  • तेलंगाना

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024