1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. तुमुकुर सिटी विधानसभा सीट: बीजेपी, जेडी (एस) और कांग्रेस में कौन मारेगा बाजी ? जानें सियासी समीकरण

तुमुकुर सिटी विधानसभा सीट: बीजेपी, जेडी (एस) और कांग्रेस में कौन मारेगा बाजी ? जानें सियासी समीकरण

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 05, 2023 11:39 pm IST,  Updated : May 05, 2023 11:39 pm IST

बीजेपी ने इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीबी ज्योति गणेश को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं जेडीएस ने गोविंद राजू को एक बार फिर मौका दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल

Tumkur City Constituency Election: तुमुकुर सिटी विधानसभा सीट कर्नाटक की अहम विधानसभा सीट है। तुमुकुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प रहने के आसार हैं। यह सीट कर्नाटक के तुमुकुर जिले में आती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 

बीजेपी ने इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीबी ज्योति गणेश को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं जेडीएस ने गोविंद राजू को एक बार फिर मौका दिया है। वे पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं कांग्रेस इकबाल अहमद को टिकट दिया है। चुनाव प्रचार में सभी दलों पूरा जोर लगा रखा है। 

2018 में बीजेपी के जीबी ज्योति गणेश ने जीता था चुनाव

2018 के विधानसभा चुनाव में तुमुकुर सिटी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीबी ज्योति गणेश ने जेडीएस उम्मीदवार गोविंद राजू को करीब 5 हजार वोटों के अंतर से हराया था।  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीबी ज्योति गणेश को कुल 60,421 वोट मिले थे जबकि गोविंद राजू को 55,128 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. रफीक अहमद को 51 हजार वोट मिले थे।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई वोटिंग होगी और चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। 224 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत पाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024