1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: बिजनौर सदर सीट से बीजेपी की सूचि चौधरी जीतीं

UP Election 2022: बिजनौर सदर सीट से बीजेपी की सूचि चौधरी जीतीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 12:05 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 06:16 pm IST

2014 में इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया था जबकि 2017 में भगवा लहर में एक बार फिर यह सीट बीजेपी के खाते में आ गई थी

Bijnor Chunav result- India TV Hindi
Bijnor Chunav result Image Source : INDIA TV

Bijnor Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। बिजनौर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुची मौसम चौधरी, समाजवादी पार्टी के नीरज चौधरी और बीएसपी उम्मीदवार रूचि वीरा के बीच मुकाबला देखा गया। इस सीट से बीजेपी की सूचि चौधरी चुनाव जीत गई हैं।

2014 में इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया था जबकि 2017 में भगवा लहर में एक बार फिर यह सीट बीजेपी के खाते में आ गई। 2017 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सुचि मौसम चौधरी को कुल 105548 वोट मिले और वह चुनाव जीत गईं । उन्होंने समाजवादी पार्टी की रुचि वीर को करीब 27 हजार वोटों से हरा दिया था।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए कुल सात चरणों में चुनाव संपन्न हुए । पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को संपन्न हुआ। दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोट डाले गए । तीसरे चरण का चुनाव 20 फरवरी, चौथे चरण का चुनाव 23 फरवरी, पांचवें चरण का चुनाव 27 फरवरी, छठे चरण का चुनाव 3 मार्च और सातवें एवं अंतिम चरण का चुनाव 7 मार्च को संपन्न हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024