1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: फर्रुखाबाद में EVM पर नहीं है 'साइकिल' का चुनाव चिह्न- सपा ने लगाया आरोप

UP Election 2022: फर्रुखाबाद में EVM पर नहीं है 'साइकिल' का चुनाव चिह्न- सपा ने लगाया आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2022 02:12 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 02:20 pm IST

यूपी में आज यानी 20 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाया है। सपा ने ट्वीट कर लिखा, 'फर्रुखाबाद जिले की विधानसभा 194 बूथ नंबर 38 पर EVM पर साइकिल चुनाव चिह्न नहीं है।'

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

Highlights

  • उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है
  • सपा का आरोप- फर्रुखाबाद में EVM पर नहीं 'साइकिल' का चुनाव चिह्न
  • समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से तुरंत इस पर कार्रवाई करने की अपील की

उत्तर प्रदेश में विधानशभा चुनाव को देखते हुए उथल-पुथल का दौर जारी है। यूपी में आज यानी 20 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाया है। सपा ने ट्वीट कर लिखा, 'फर्रुखाबाद जिले की विधानसभा 194 बूथ नंबर 38 पर EVM पर साइकिल चुनाव चिह्न नहीं है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृप्या संज्ञान ले।'

इसके अलावा, सपा ने आरोप लगाया, 'मैनपुरी जिले की 108 भोगांव विधानसभा सीट के बूथ नंबर 104 पर मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। भाजपा संरक्षित लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराए।'

सपा ने लगाया गंभीर आरोप

एक अन्य ट्वीट में समाजवादी पार्टी ने दावा किया, 'कन्नौज की 196 छिबरामऊ विधानसभा के बूथ 301 में भाजपा नेता और चुनाव अधिकारी की मिलीभगत से फर्जी वोटिंग हो रही है, गुंडा गर्दी चल रही है। संज्ञान ले चुनाव आयोग। कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। सुनिश्चित हो निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान।'

बता दें, आज उत्‍तर प्रदेश में तीसरे चरण में 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इनमें 15 सीटें सुरक्षित हैं। इस चरण में 97 महिलाओं सहित कुल 627 उम्‍मीदवार मैदान में है। एटा, महरौनी और महोबा सीटों पर सबसे अधिक 15-15 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। करहल सीट पर मात्र तीन प्रत्‍याशी ही चुनाव मैदान में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024