1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हारे

UP Election 2022: फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हारे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 08:56 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 04:55 pm IST

कुल 7 चरणों में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट (Fazilnagar Vidhan Sabha Chunav Result 2022) पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है।

Fazilnagar Vidhan Sabha Chunav Result 2022- India TV Hindi
Fazilnagar Vidhan Sabha Chunav Result 2022 Image Source : INDIA TV

Fazilnagar Vidhan Sabha Chunav Result 2022: कुल 7 चरणों में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट (Fazilnagar Vidhan Sabha Chunav Result 2022) पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है। यूपी के कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट (Fazilnagar Vidhan Sabha Chunav Result) पर भी वोटों की गिनती पूरी हो गई है। यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में फाजिलनगर विधानसभा सीट पर सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी के सुरेंद्र कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला देखा गया है। यूपी में छठे चरण में 3 मार्च कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई है। 

फाजिलनगर विधानसभा सीट पर अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। उनके सामने बीजेपी से सुरेंद्र सिंह कुशावाहा उम्मीदवार थे। 

बता दें कि, इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है। यूपी में 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए कुल 7 चरणों में चुनाव हुए हैं और आज मतगणना हो रही है। फाजिलनगर विधानसभा सीट में सपा के टिकट से स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा के टिकट से सुरेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस से मनोज कुमार सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इलियास अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। 

2017 का जनादेश

फाजिलनगर विधानसभा सीट में 2017 के चुनाव में भाजपा के गंगा सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस गठबंधन से सपा के विश्वनाथ सिंह को क़रीब 41 हजार मतों के भारी अंतर से हराया था। बीजेपी के गंगा सिंह को 1,02778 मत मिले जबकि सपा के विश्वनाथ को 60856, बसपा के जगदीश सिंह को 34250 वोट मिले थे। क़रीब एक दर्जन उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले। कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 2811 लोगों ने नोटा (None of the Above) का बटन दबाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024