1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: फिरोजाबाद सीट बीजेपी उम्मीदवार मनीष असीजा 22,505 आगे

UP Election 2022: फिरोजाबाद सीट बीजेपी उम्मीदवार मनीष असीजा 22,505 आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 01:22 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 05:04 pm IST

Firozabad Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। फिरोजाबाद विधानसभा सीट के लिए भी वोटों की गिनती चल रही है।

Firozabad Chunav result - India TV Hindi
Firozabad Chunav result  Image Source : INDIA TV

Firozabad Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। फिरोजाबाद विधानसभा सीट के लिए भी वोटों की गिनती चल रही है। इस सीट पर तीसरे चरण में वोटिंग हुई थी। कभी समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने इस सीट पर पिछले दो चुनाव से बीजेपी जीतती रही है।  ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार मनीष असीजा 22,505  वोटों से आगे चल रहे हैं।

कभी समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने इस सीट पर पिछले दो चुनाव से बीजेपी जीतती रही है। मनीष असीजा लगातार दो बार,  2012 और 2017 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। 

2017 के विधानसभा चुनाव में मनीष असीजा को कुल 102654 वोट  मिले थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अजीम भाई को हराया था। अजीम भाई को 60927 वोट मिले थे। बीएसपी के खालिद नासिर तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें कुल 51387 वोट मिले थे। वहीं एआईएमआईएम के उम्मीदवार को करीब साढ़े ग्यारह हजार मतों से संतोष करना पड़ा था। आपको बता दें कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024