1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : करहल में अखिलेश की होगी आसान जीत या फिर होगा कड़ा मुकाबला? जानें, क्या कहता है चुनावी गणित

UP Election 2022 : करहल में अखिलेश की होगी आसान जीत या फिर होगा कड़ा मुकाबला? जानें, क्या कहता है चुनावी गणित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2022 12:06 pm IST,  Updated : Feb 19, 2022 12:06 pm IST

अखिलेश यादव का मुकाबला बीजेपी के डॉ. एस.पी. सिंह बघेल और बीएसपी के कुलदीप नारायण से है। करहल सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 

Akhilesh Yadav, karhal rally- India TV Hindi
Akhilesh Yadav, karhal rally Image Source : PTI

Karhal Assembly Seat :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर सबकी नजरें गड़ी हैं। यह सीट इस चुनाव में इसलिए सुर्खियों में  है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव का मुकाबला बीजेपी के डॉ. एस.पी. सिंह बघेल और बीएसपी के कुलदीप नारायण से है। करहल सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 

करहल सीट पर पिछले तीन दशक से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से ही इस सीट पर सपा का दबदबा बना हुआ है। इस सीट पर यादव मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है जिसका फायदा समाजवादी पार्टी को मिलता रहा है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो समाजवादी पार्टी के सोबरन सिंह यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 104221 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के रामा शाक्या को हराया था। रामा शाक्या को कुल 65816 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी के उम्मीदवार दलवीर तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 29,676 वोट मिले थे। वहीं आरएलडी के उम्मीदवार कौशल यादव को 4683 वोट मिले थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024