1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : लखनऊ पूर्व से भाजपा के आशुतोष टंडन जीते

UP Election 2022 : लखनऊ पूर्व से भाजपा के आशुतोष टंडन जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:43 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 04:28 pm IST

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी को जीत हासिल हुई है।

Lucknow East Result, Lucknow East Chunav Result, UP Election 2022, UP Chunav Result- India TV Hindi
Lucknow East Result LIVE. Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने  अपने निकटतम प्रतिद्वांदी समाजवादी पार्टी के अनुराग सिंह भदौरिया को शिकस्त दी है।

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी ने कांग्रेस के प्रत्याशी अनुराग सिंह को लगभग 80 हजार मतों के भारी अंतर से हराया था। उन चुनावों में बीजेपी को 135167 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के आगे का बटन 55937 लोगों ने दबाया था। वहीं, बीएसपी के सरोज कुमार शुक्ला 31390 मतों के साथ मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024