1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: मायावती दो फरवरी से करेंगी प्रचार का आगाज, आगरा में होगी पहली जनसभा

UP Election 2022: मायावती दो फरवरी से करेंगी प्रचार का आगाज, आगरा में होगी पहली जनसभा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2022 03:33 pm IST,  Updated : Jan 25, 2022 03:33 pm IST

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती दो फरवरी को आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

UP Election 2022: मायावती दो फरवरी से करेंगी प्रचार का आगाज, आगरा में होगी पहली जनसभा- India TV Hindi
UP Election 2022: मायावती दो फरवरी से करेंगी प्रचार का आगाज, आगरा में होगी पहली जनसभा Image Source : PTI

Highlights

  • बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • कोविड नियमों का पालन करते हुए माावती आगरा में करेंगी जनसभा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अपने चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रही है। वह दो फरवरी को आगरा से पहली जनसभा करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र ने बताया कि, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती दो फरवरी को आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को सम्बोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि जनसभा का समय, स्थान और आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओं को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने इस बार विधानसभा चुनाव के न तो अभी तक कोई जनसभा की न ही कोई चुनावी रैली। बांकी दल चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले लगभग हर क्षेत्र में अपनी-अपनी उपलब्धियों के गुणगान कर चुके हैं। मायवाती इस दौरान खमोश रहीं। मायावती की निष्क्रियता को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। हाल ही में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी उन पर कटाक्ष करते हुए था कि मायावती भाजपा के दबाव में प्रचार नहीं कर रही हैं।

गौरतलब हो कि यूपी की सियासत में बसपा का अहम किरदार रहा है। मायावती सत्ता में रहें या न रहें, उनकी चर्चा हमेशा होती है। पिछले कई दिनों से उनके सक्रिय न रहने पर विपक्ष ने कटाक्ष करना शुरू कर दिया था। चर्चा इसलिए भी थी क्योंकि भले ही मायावती जनसभा या रैली नहीं कर रहीं थीं, लेकिन हर दूसरे दिन किसी न किसी मुद्दे पर उनका ट्विट जरूर आता था। यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा प्रमुख की यह पहली जनसभा होंगी। इससे पहले उन्होंने बीते साल लखनऊ में काशीराम परिनिर्माण दिवस पर कार्यकतार्ओं को सम्बोधित किया था।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024