1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया, जानें इसकी खास बातें

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया, जानें इसकी खास बातें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2022 01:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 01:55 pm IST

घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता से मिले सुझावों के आधार पर हमने यह घोषणा पत्र जारी किया है।

Priyanka Gandhi released Congress manifesto- India TV Hindi
Priyanka Gandhi released Congress manifesto Image Source : ANI/TWITTER

Highlights

  • सरकार बनेगी तो 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा-प्रियंका
  • कोरोना के दौरान जिनको दिक्कत हुई उनको 25 हज़ार रुपए देंगे-प्रियंका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने, रोजगार से लोगों के इलाज तक के वादे किए गए हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता से मिले सुझावों के आधार पर हमने यह घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में लोगों की आवाज शामिल है। इसमें, रोजगार, महंगाई के मुद्दे अहम हैं। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र की अहम बातें-

  1. सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ होगा
  2. बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बिजली बिल माफ होगा
  3. कोरोना पीडित परिवारो को मिलेंगे 25 हजार रुपए
  4. 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे
  5. बीमारी में 10 लाख तक का खर्च उठाएगी सरकार
  6. आवारा पशुओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मिलेगा 3000 का मुआवजा
  7. छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 2 रुपये प्रति किलो में गोबर की होगी खरीद
  8. छोटे व्यापारियों की मदद के लिए क्लस्टर स्थापित किये जायेंगे
  9. संविदा और आउटसोर्सिंग बंद कर नियमित नौकरी दी जाएगी
  10. रसोइया का मिलेगा 5000 रुपये का मानदेय
  11. झुग्गी वालों को उस जमीन का मिलेगा मालिकाना हक।
  12. चौकीदारों को मिलेगा 4 हजार का वेतन
  13. स्वास्थ्य सेवाओं का 5%बढ़ाया जाएगा बजट।
  14. शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे
  15. शिक्षामित्रों का उनके अनुभव के आधार पर नियमितीकरण होगा।
  16. SC-ST के छात्रों को KG से PG तक मिलेगी निशुल्क शिक्षा
  17. विधान परिषद में 5 सीटें आरक्षित की जाएगी।
  18. दिव्यांगों के लिए 3 हजार प्रति माह का मिलेगा पेंशन।
  19. महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपदों में तैनाती मिलेगी
  20. पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे ख़त्म किये जायेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024