1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: प्रियंका गांधी घर-घर घूमें या दर-दर, कांग्रेस को UP में कोई फायदा नहीं होगा- गिरिराज सिंह

UP Election 2022: प्रियंका गांधी घर-घर घूमें या दर-दर, कांग्रेस को UP में कोई फायदा नहीं होगा- गिरिराज सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2022 02:51 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 02:51 pm IST

उत्तर प्रदेश में प्रियंका के घर-घर जाने के बारे में यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गये सवाल पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री सिंह ने कांग्रेस एवं प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि जो विकास के नाम पर शून्य हो, अब वह घर-घर घूमे या दर-दर, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

Giriraj Singh- India TV Hindi
Giriraj Singh Image Source : PTI

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, इससे उनकी पार्टी (कांग्रेस) को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि जनता का विश्वास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर है। 

उत्तर प्रदेश में प्रियंका के घर-घर जाने के बारे में यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गये सवाल पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री सिंह ने कांग्रेस एवं प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि जो विकास के नाम पर शून्य हो, अब वह घर-घर घूमे या दर-दर, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। 

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सबकी सरकारों को देखा है, लेकिन उनका विश्वास योगी, मोदी एवं भाजपा पर है। सिंह ने गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह लोकतंत्र है और सबको घर-घर जाने का अधिकार है। लेकिन जिस पार्टी ने बरसों-बरस राज किया, उसने उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या कर दी वह इस बात से ही पता चलता है कि अमेठी गांधी परिवार की खानदानी सीट रही है और वहां कांग्रेस राज में जिला कलेक्टर कार्यालय तक नहीं खुल पाया। जब भाजपा नेता स्मृति ईरानी वहां से चुनी गई, तब हमने खुलवाया।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ हम उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 2017 से अधिक सीटें जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।’’  

इनपुट- भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024