1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: रामपुर सीट पर आजम खान जीते, बीजेपी प्रत्याशी को हराया

UP Election 2022: रामपुर सीट पर आजम खान जीते, बीजेपी प्रत्याशी को हराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 08:46 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 10:53 pm IST

2017 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां आज़म खान की एक तरफा जीत हुई थी। यहां से आज़म खान को 1,02,100 वोट मिले थे तो बीजेपी उम्मीदवार शिव बहादुर सक्सेना को 55 हजार 258 वोट हासिल हुए थे।

UP Election 2022- India TV Hindi
UP Election 2022 Image Source : INDIA TV

Rampur Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की रामपुर विधानसभा सीट पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के आकाश सक्सेना को हराया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के आकाश सक्सेना को सपा प्रत्याशी आजम खान ने 55141 वोटों के अंतर से मात दी है। इस सीट पर बाकी दलों के प्रत्याशी काफी पीछे रहे।

2017 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां आज़म खान की एक तरफा जीत हुई थी। यहां से आज़म खान को 1,02,100 वोट मिले थे तो बीजेपी उम्मीदवार शिव बहादुर सक्सेना को 55 हजार 258 वोट हासिल हुए थे। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार तनवीर अहमद खान को 54 हजार 248 वोट हासिल हुए थे। इस हिसाब से आज़म खान की ये एकतरफा जीत थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024