1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: ज़ाफराबाद सीट पर वोटों की गिनती जारी, जानें कौन है आगे

UP Election 2022: ज़ाफराबाद सीट पर वोटों की गिनती जारी, जानें कौन है आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:43 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 11:49 am IST

2017 में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 85 हजार 989 मतों के साथ इस सीट पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के सचिंद्र नाथ त्रिपाठी को 61 हजार 124 वोट हासिल हुए थे और वह दूसरे स्थान पर थे।

UP Election 2022- India TV Hindi
UP Election 2022 Image Source : FILE

Zafarabad Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की ज़ाफराबाद विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के हरेंद्र प्रसाद सिंह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जगदीश नारायण से पीछे चल रहे हैं।

रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के हरेंद्र प्रसाद सिंह को अब तक 9909 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन उम्मीदवार जगदीश नारायण के खाते में 12113 वोट आए हैं। बीएसपी के संतोष कुमार मिश्रा लड़ाई में पिछड़ गए हैं। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया है।

2017 में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 85 हजार 989 मतों के साथ इस सीट पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के सचिंद्र नाथ त्रिपाठी को 61 हजार 124 वोट हासिल हुए थे और वह दूसरे स्थान पर थे। बहुजन समाज पार्टी के संजीव कुमार उपाध्याय को 45 हजार 206 वोट हासिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024