1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP election result 2022 : लखनऊ बीजेपी दफ्तर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने 'यूपी में बाबा' के लगाए नारे

UP election result 2022 : लखनऊ बीजेपी दफ्तर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने 'यूपी में बाबा' के लगाए नारे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 01:07 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 01:07 pm IST

ऐतिहासिक जीत का रुझान मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे। जगह-जगह पार्टी दफ्तर के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ बीजेपी कार्यकर्ता जीत के नारे लगा रहे हैं 

UP election result 2022- India TV Hindi
UP election result 2022 Image Source : ANI

Highlights

  • 'यूपी में का बा' का जवाब में 'यूपी में बाबा' के नारे
  • लखनऊ बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जमकर खेली होली

UP election result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक नया इतिहास रचने जा रही है। रुझानों में पार्टी को बंपर बहुमत मिला है। खबर लिखे जाने तक कुल 403 सीटों में से 270 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि 125 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। वहीं बीएसपी 3 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए है जबकि अन्य 3 सीटों पर आगे है। वहीं इस ऐतिहासिक जीत का रुझान मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे। जगह-जगह पार्टी दफ्तर के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ बीजेपी कार्यकर्ता जीत के नारे लगा रहे हैं और एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। 

लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां भी पार्टी कार्यकर्ता नाचते-गाते और होली खेलते नजर आए। खास बात यह रही कि यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यूपी में बाबा के नारे लगाए। यह नारेबाजी उस गीत के जवाब में की गई जिसमें यह सवाल किया गया था कि यूपी में का बा ?

भाजपा अगर उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतती है तो यह पहली बार होगा कि पांच सालों तक पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने के बाद कोई मुख्यमंत्री फिर से बहुमत से सत्ता में लौटेगा। भाजपा के कई नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की कि उन्होंने कल्याणकारी नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन किया तथा एक प्रभावी और साफ सुथरा शासन दिया। पार्टी के कई नेताओं ने शुरुआती रुझानों को देखते हुए ‘‘जय श्री राम’’ के ट्वीट किए। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया, ‘‘चुपचाप रहने वाले भाजपा के मतदाताओं ने मतगणना के दिन सबसे बड़ा संदेश दिया है।’’ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। अब तक आए रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मणिपुर में भी अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024