1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: बागपत सीट पर किसे मिलेगी जीत? BJP के योगेश धामा बचा पाएंगे सीट?

UP Election 2022: बागपत सीट पर किसे मिलेगी जीत? BJP के योगेश धामा बचा पाएंगे सीट?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2022 08:31 pm IST,  Updated : Mar 10, 2022 12:56 pm IST

बागपत से भारतीय जनता पार्टी ने जहां योगेश धामा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से रालोद के अहमद हमीद मैदान में हैं।

BJP- India TV Hindi
BJP Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • बागपत विधानसभा सीट के लिए पहले चरण में 10 फरवरी को होना है मतदान
  • यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में माना जा रहा है

बागपत: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है और सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के काम में व्यस्त हैं। बागपत विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। बागपत विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आती है। बागपत के लिए चुनावों के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। बागपत विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के प्रत्याशी भी मुकाबले में हैं।

बागपत से भारतीय जनता पार्टी ने जहां योगेश धामा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से रालोद के अहमद हमीद मैदान में हैं। कांग्रेस के टिकट पर अनिल देव त्यागी ताल ठोक रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से योगेश धामा ने बहुजन समाज पार्टी के अहमद हमीद को 31360 वोटों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में योगेश धामा को 92566 वोट मिले थे जबकि अहमद हमीद के लिए 61206 लोगों ने वोटों के जरिए अपना समर्थन दिया था। राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना 21751 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024