India TV Exit Poll 2022 VIP Seats: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे लेकिन उससे पहले आप देखिए इंडिया टीवी का 30 VIP सीटों का EXIT पोल क्या कहता है। एक-एक सीट की डिटेल, किस सीट मपर किसका डंका बजेगा, किस दल को कितनी सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि यूपी में 7 चरणों में मतदान हुआ है, 10 फरवरी से आज 7 मार्च तक 7 दौर में वोट डाले गए हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। 10 मार्च के नतीजों से पहले यूपी के चुनाव का सटीक अनुमान जानने के लिए देखते रहिए इंडिया टीवी...। यहां आपको Exit Poll से जुड़ी सभी अपडेट्स मिलेंगे।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- UP Exit Poll 2022 VIP Seats: किस सीट पर किसकी जीत पक्की, कहां कांटे की टक्कर?
UP Exit Poll 2022 VIP Seats: किस सीट पर किसकी जीत पक्की, कहां कांटे की टक्कर?
यूपी में 7 चरणों में मतदान हुआ है, 10 फरवरी से आज 7 मार्च तक वोट डाले गए हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। 10 मार्च के नतीजों से पहले यूपी के चुनाव का सटीक अनुमान जानने के लिए देखते रहिए इंडिया टीवी...।
UP exit poll 2022 VIP Seats
-
8:13 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पड़ने वाली शिवपुर विधानसभा सीट पर एसबीएसपी उम्मीदवार एवं ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को हार का सामना करना पड़ सकता है। एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार अनिल राजभर इस सीट से जीत दर्ज करेंगे।
-
8:12 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की जहूराबाद विधानसभा सीट पर एसबीएसपी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर जीत दर्ज कर सकते हैं। त्रिकोणीय लड़ाई में उनका मुकाबला बसपा की शादाब फातिमा और बीजेपी के कालीचरण राजभर से है।
-
8:12 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर बीजेपी से सपा में गए दारा सिंह चौहान जीत दर्ज कर सकते हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार राजभर और बसपा उम्मीदवार वसीम इकबाल हार सकते हैं।
-
8:12 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की मऊ विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन के उम्मीदवार एसबीएसपी से चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी की जीत हो सकती है। एक्जिट पोल के नतीजों पर यकीन करें तो बीजेपी उम्मीदवार अशोक सिंह को यहां से हार का सामना करना पड़ सकता है।
-
8:08 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की देवबंद विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बृजेश सिंह रावत को सपा उम्मीदवार कार्तिकेय राणा के हाथों हार का सामना करना पड़ सकता है।
-
8:06 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की पथरदेवा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सूर्य प्रताप शाही और सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस सीट पर जीत-हार का फैसला करीबी अंतर से होने की संभावना है।
-
7:59 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की देवरिया विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शलभमणि त्रिपाठी जीत दर्ज कर सकते हैं। एक्जिट पोल के मुताबिक, सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह और बसपा उम्मीदवार रामसरण को हार का सामना करना पड़ सकता है।
-
7:58 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एक्जिट पोल के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे और उनके प्रतिद्वंदियों को हार का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि यहां से योगी के मुकाबले में समाजवादी पार्टी से सुभावती शुक्ला, बसपा से ख्वाजा शमसुद्दीन और आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर आजाद चुनाव लड़ रहे हैं।
-
7:50 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की फाजिलनगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ सकता है। एक्जिट पोल के मुताबिक, इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा जीत दर्ज कर सकते हैं।
-
7:47 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की इटावा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के सर्वेश कुमार शाक्य जीत दर्ज कर सकते हैं। बीजेपी उम्मीदावर सरिता भदौरिया और बसपा उम्मीदवार कुलदीप गुप्ता यहां से चुनाव हार सकते हैं।
-
7:44 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट पर योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थनाथ सिंह जीत दर्ज कर सकते हैं। एक्जिट पोल के मुताबिक, इस सीट पर सपा उम्मीदवार रिचा सिंह और बसपा उम्मीदवार गुलाम कादिर हार सकते हैं।
-
7:43 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर सकते हैं। इस सीट पर सपा ने डॉक्टर पल्लवी पटेल और बसपा ने मुनसब अली को उम्मीदवार बनाया है।
-
7:41 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की महाराजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सतीश महाना जीत दर्ज कर सकते हैं। एक्जिट पोल के मुताबिक, सपा उम्मीदवार फतेह बहादुर सिंह औऱ बसपा उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह इस सीट पर चुनाव हार सकते हैं।
-
7:27 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की जसवंतनगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल यादव जीत दर्ज कर सकते हैं। एक्जिट पोल के मुताबिक, इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार विवेक शाक्य हार सकते हैं।
-
7:26 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की कन्नौज विधानसभा सीट पर भी लड़ाई दिलचस्प होने जा रही है। एक्जिट पोल के मुताबिक, इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार असीम अरुण और सपा उम्मीदवार अनिल कुमार के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।
-
7:22 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की रायबरेली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अदिति सिंह जीत दर्ज कर सकती हैं। बता दें कि अदिति सिंह कांग्रेस छोड़कर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थीं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने राम प्रताप यादव को और बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद अशरफ को उतारा है।
-
7:20 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ब्रजेश पाठक जीत दर्ज कर सकते हैं। एक्जिट पोल के मुताबिक, इस सीट पर सपा कैंडिडेट सुरेंद्र सिंह गांधी और बसपा कैंडिडेट अनिल पांडेय को हार का सामना करना पड़ेगा।
-
7:09 PM (IST) Mar 08, 2022
एक्जिट पोल के मुताबिक, लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष टंडन जीत दर्ज कर सकते हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला सपा के अनुराग सिंह भदौरिया और बसपा के आशीष कुमार सिन्हा से है।
-
7:03 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना नौवीं बार जीत दर्ज कर सकते हैं। एक्जिट पोल के मुताबिक, सपा के तनवीर खान को हार का सामना करना पड़ सकता है।
-
6:57 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, अखिलेश यादव इस सीट पर जीत दर्ज कर सकते हैं और बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को हार का सामना करना पड़ सकता है।
-
6:56 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की मथुरा विधानसभा सीट पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बिजली मंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा चुनाव जीत सकते हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां से सपा उम्मीदवार देवेंद्र अग्रवाल और बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार शर्मा को हार का सामना करना पड़ सकता है।
-
6:54 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की अतरौली विधानसभा सीट पर एक्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी के उम्मीदवार संदीप सिंह जीत दर्ज कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने यहां से वीरेश यादव और बसपा ने डॉक्टर ओमवीर सिंह को मैदान में उतारा है।
-
6:51 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अतुल गर्ग जीत हासिल कर सकते हैं। यहां सपा से विशाल वर्मा और बसपा से केके शुक्ला मैदान में हैं।
-
6:50 PM (IST) Mar 08, 2022
एक्जिट पोल के मुताबिक, नोएडा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज सिंह चुनाव जीत सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से सुनील चौधरी को उतारा है।
-
6:41 PM (IST) Mar 08, 2022
अभी कुछ ही देर में नोएडा, गोरखपुर और वाराणसी की वीआईपी सीटों का एक्जिट पोल भी दिखाएंगे।
-
6:32 PM (IST) Mar 08, 2022
एक्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान बीजेपी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना पर जीत दर्ज कर सकते हैं।
-
6:30 PM (IST) Mar 08, 2022
स्वार विधानसभा सीट पर समाजावादी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल्ला आजम खान जीत दर्ज कर सकते हैं। यहां उनका मुकाबला अपना दल के प्रत्याशी हैदर अली खान से हो रहा है।
-
6:29 PM (IST) Mar 08, 2022
हम आपको मथुरा, करहल, सिराथू और रामपुर जैसी विधानसभा सीटों का एग्जिट पोल भी दिखाएंगे।
-
6:19 PM (IST) Mar 08, 2022
थाना भवन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा की उम्मीदें जाट वोटों पर टिकी हैं। यदि ज्यादातर जाट मतदाताओं ने आरएलडी प्रत्याशी को वोट दिया तो राणा की उम्मीदें धूमिल हो सकती हैं।
-
6:09 PM (IST) Mar 08, 2022
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सरधना विधानसभा सीट पर बीजेपी विधायक संगीत सोम और सपा के उम्मीदवार अतुल प्रधान की सीट फंसी हुई है, और दोनों के बीच कड़ी टक्कर है।
-
6:07 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की सिवालखास विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनिंदर पाल सिंह को राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद के हाथों हार का सामना करना पड़ सकता है।
-
6:06 PM (IST) Mar 08, 2022
उत्तर प्रदेश की थाना भवन विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश राणा और समाजवादी पार्टी गठबंधन के अशरफ अली के बीच कांटे की टक्कर है।
-
6:05 PM (IST) Mar 08, 2022
कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन जीत सकते हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह चुनाव हार सकती हैं।