1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: यूपी में दोनों सीटों पर पिछड़ रही बीजेपी, आगे चल रहे सपा और रालोद

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: यूपी में दोनों सीटों पर पिछड़ रही बीजेपी, आगे चल रहे सपा और रालोद

 Published : Dec 08, 2022 10:58 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 11:12 am IST

उत्तर प्रदेश के उपचुनावों की मतगणना से समाजवादी पार्टी की चेहरे पर खुशी लाता हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश की खतौली और रामपुर विधानसभा सीट और मैनपुरी सीट पर सपा और उसका गठबंधन बढ़त बना रहा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव Image Source : INDIA TV

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 2 विधानसभाओं के भी रिजल्ट आ रहे हैं। प्रदेश की खतौली और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। यहां 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। खतौली से सपा गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से मदन भैया मैदान में थे। वहीं बीजेपी ने यहां से राजकुमारी सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया था। यहां से रालोद के मदन भैया ने 4000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है। 

खतौली और रामपुर में गठबंधन की बढ़त 

वहीं अगर बात करें आजम खान के गढ़ रामपुर विधानसभा सिट की तो यहां से सपा ने आसिम रजा को यहां से अपना किला बचाने की जिम्मेदारी दी थी तो वहीं बीजेपी ने यहां से आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरूआती रुझानों की बात करें तो खबर लिखे जाने तक सपा के असीम रजा ने 3200 वोटों से ज्यादा की बढ़त बनाई हुई थी। बता दें कि प्रदेश की दोनों विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायकों की सदस्यता रद्द हो गई थी, जिस वजह से चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव कराये थे। रामपुर से सपा के आजम खान विधायक थे तो वहीं खतौली से बीजेपी के विक्रम सैनी विधायक थे। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव
Image Source : FILEउत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावउत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भी सपा आगे 

वहीं अगर बात करें मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की तो यहां से भी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने विरोधी भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य पर बड़ी बढ़त बनाई हुई है। यहां से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद थे, जिनके निधन के बाद यहां उपचुनाव कराये गए थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024