1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 'यूपी-बिहार-दिल्ली के 'भइये' पंजाब में राज करना चाहते हैं', प्रियंका गांधी की मौजूदगी में चन्नी ने दिया बयान

'यूपी-बिहार-दिल्ली के 'भइये' पंजाब में राज करना चाहते हैं', प्रियंका गांधी की मौजूदगी में चन्नी ने दिया बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2022 09:08 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 09:08 pm IST

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मंगलवार को रूपनगर में एक रोड शो के दौरान पंजाब सीएम चन्नी की टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को ताली बजाते हुए देखा गया।

Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi - India TV Hindi
Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi Image Source : PTI

Highlights

  • पंजाब के सीएम चन्नी के बयान पर जबरदस्त सियासत
  • चन्नी ने यूपी-बिहार के लोगों को 'भइये' कहा था
  • चन्नी के बयान पर प्रियंका गांधी हंसती दिखाई दी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक चुनावी रैली के दौरान लोगों से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के ‘‘भैया’’ को राज्य में प्रवेश नहीं करने देने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। प्रतीत होता है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं को ध्यान में रखकर यह टिप्पणी की। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के संदर्भ में ‘‘भैया’’ शब्द को आम तौर पर आपत्तिजनक माना जाता है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मंगलवार को रूपनगर में एक रोड शो के दौरान चन्नी की टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को ताली बजाते हुए देखा गया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भैया, जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में घुसने नहीं देंगे।’’

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी की आलोचना की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अपने समकक्ष की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक’ करार दिया। चन्नी के बयान के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं।’’ केजरीवाल ने कहा कि चन्नी ने पूर्व में उनकी त्वचा के रंग को लेकर ताना मारते हुए उन्हें ‘काला’ कहा था। जब भगवंत मान ने कहा कि प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं तो केजरीवाल ने कहा कि वह भी ‘भैया’ हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजस्वी सूर्या ने ट्विटर पर चन्नी का वीडियो साझा किया और इसे लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। सूर्या ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश में आ कर अपने को उत्तर प्रदेश की बेटी बताती हैं और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों के अपमान पर ताली बजाती हैं, ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024