1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: Domariyaganj की जनता ने बताया बीते पांच सालों कितना हुआ क्षेत्र का विकास?, देखें Video

Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: Domariyaganj की जनता ने बताया बीते पांच सालों कितना हुआ क्षेत्र का विकास?, देखें Video

 Edited By: Bhawna Arora
 Published : Feb 10, 2022 09:26 pm IST,  Updated : Feb 10, 2022 09:26 pm IST

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर (Siddharth Nagar) जिले के अंतर्गत आती है डुमरियागंज विधानसभा सीट (Domariyaganj Assembly Seat). डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में सामान्य वर्ग के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी तादाद है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश इस समय पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है. सियासी दल हार-जीत का आंकलन लगाने में जुट चुके हैं। इसी चुनावी माहौल के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)'  का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम डुमरियागंज विधानसभा (Domariyaganj Assembly) क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा। जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए। डुमरियागंज की जनता ने बताया कि मौजूदा विधायक ने क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर बेहतर कार्य किया है। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि बीते पांच सालों में क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहद खराब रही । क्षेत्र की जनता इलाके में 4 करोड़ रुपये की लागत से बने मैरिज हॉल से काफी खुश दिखाई दी । क्षेत्र में बिजली (Electricity) की स्थिति को लेकर भी जनता ने संतोष व्यक्त किया ।   

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर (Siddharth Nagar) जिले के अंतर्गत आती है डुमरियागंज विधानसभा सीट (Domariyaganj Assembly Seat) । डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में सामान्य वर्ग के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी तादाद हैं । 2017 में राघवेंद्र प्रताप सिंह (Raghvendra Pratap Singh) ने भाजपा (BJP) की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा और विजयी हुए थे । डुमरियागंज विधानसभा सीट पर इस बार किस पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा यह तो 10 मार्च को ही पता चल पाएगा । लेकिन चुनाव से पहले सियासी दल इस सीट पर जीत के लिए सभी समीकरण अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024